जोधपुर

बीच सडक़ मां को पीटने और घसीटने का दर्दनाक वीडियो वायरल, राजस्थान के इस शहर की बताई जा रही घटना

बावड़ी तहसील के डांवरा गांव की बताई जा रही है घटना...
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2018, 3:02 PM IST
Man Beats Mother

जोधपुर। जोधपुर जिले में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो विचलित करने वाला है। ग्रामीण इलाके के इस वीडियो में एक व्यक्ति बुजुर्ग महिला को घसीटता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो जोधपुर जिले में डांवरा गांव का बताया जाता है लेकिन अभी तक न तो कोई पुष्टि हुई है और न ही पुलिस की कोई कार्रवाई।

मदर्स डे की बताई जा रही घटना
दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति उस बुजुर्ग महिला का बेटा है और यह व्यक्ति नशे में धुत होकर अपनी मां को घसीट रहा है। यह घटना भी मदर्स डे की ही बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो जोधपुर के पास डांवरा गांव का है। गांव का एक शराबी व्यक्ति नशे में अपने बुजुर्ग मां को घसीट रहा है। लोग इस व्यक्ति के अपने मां पर अत्याचार की निंदा कर रहे हैं, उस पर थू-थू कर रहे हैं।

दूसरी और एक और जानकारी सामने आ रही है जिसके अनुसार इस वृद्धा की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह सडक़ के बीच बैठकर आने जाने वाले लोगों को गालियां दे रही थी और पत्थर फेंक रही थी। ऐसे में उसका बेटा उसे घर ले जाने का प्रयास कर रहा है। मां वहां से हटना नहीं चाहती और घर नहीं जाना चाहती। इसलिए वह उसे जबरन घर ले जाने का प्रयास कर रहा है। हकीकत क्या है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

Published on:
Also Read
View All