जोधपुर

2 दिन से कमरे में बंद थी लेडी डॉक्टर, बदबू फैली तो फौरन बुलाई पुलिस, दरवाजा तोड़ते ही इस हाल में मिला शव

MBBS Student Died In Jodhpur: डॉ. कविता वर्मा (31) का शव मंगलवार रात एमडीएम अस्पताल परिसर में गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में मिला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

2 min read
May 29, 2025
मृतका डॉ कविता वर्मा (फोटो: पत्रिका)

Doctor Kavita Verma Suspicious Death In Jodhpur: जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर के गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत का कारण पोस्टमार्टम से भी स्पष्ट नहीं हो पाया। चिकित्सकों ने विसरा प्रिजर्व किए हैं। जो जांच के लिए एफएसएल भेजे जाएंगे। इसके बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में राजनगर निवासी डॉ. कविता वर्मा (31) का शव मंगलवार रात एमडीएम अस्पताल परिसर में गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में मिला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

पुलिस का कहना है कि वर्ष 2014-15 बैच की एमबीबीएस छात्रा थी। हाल ही उसकी एमबीबीएस पूरी हुई थी। उसके दूसरे सहपाठी डॉक्टर प्रैक्टिस और पीजी कर रहे हैं। गत मार्च माह में उसने इंटर्नशिप पूरी की थी।

ये वीडियो भी देखें :-

दो दिन बाद तरल पदार्थ कमरे से निकला तो पता लगा

डॉ कविता रविवार के बाद से कमरे से बाहर नहीं आई थी। इसके बावजूद आस-पास के कमरों में रहने वाली छात्राएं अनभिज्ञ ही थी। मंगलवार रात कमरे के दरवाजे के नीचे से तरल पदार्थ बाहर आया तो दुर्गंध फैली थी। तब सभी को अंदेशा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो पलंग पर डॉ कविता का शव मिला था।

डिप्रेशन में थी छात्रा, चल रहा था इलाज

दस साल में एमबीबीएस पूर्ण करने से संभवत: वह डिप्रेशन में थी। इसका इलाज भी चल रहा था। बीमारी या दवाई की ओवरडोज से भी मृत्यु हो सकती है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया है।

Published on:
29 May 2025 01:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर