जोधपुर

शिक्षा विभाग व परिषद के बीच होगा तरणताल का एमओयू

--जिला क्रीडा परिषद की बैठक

less than 1 minute read
Jul 10, 2021
शिक्षा विभाग व परिषद के बीच होगा तरणताल का एमओयू

जोधपुर।
जिला क्रीडा परिषद की बैठक शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर द्वितीय) सत्यवीरसिंह यादव की अध्यक्षता में उम्मेद राजकीय स्टेडियम में हुई। जिला खेल अधिकारी शरद टाक ने बताया कि बैठक में चैनपुरा, इन्डोर स्टेडियम में क्रिकेट पिच के रखरखाव, तरणताल के एमओयू अल्पकालीन प्रशिक्षक लगाने, उम्मेद राजकीय स्टेडियम दुकानों की बकाया राशि की वसूली, लोहावट, बापिणी व देचू स्टेडियम के संचालन, रखरखाव व बकाया बिजली बिलों के भुगतान के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग व खेल परिषद के बीच तरणताल का एमओयू 15 दिन में तैयार करने का निर्णय लिया गया।उन्होंने बताया कि उम्मेद राजकीय स्टेडियम से आने वाले टेबल टेनिस खिलाडिय़ों की फ ीस 300 रुपए व बच्चों से 150 रुपए प्रतिमाह शुल्क व नवर्निर्मित इंडोर हॉल का किराया 2500 रुपए प्रतिदिन की दर से प्रतियोगिता के दौरान करने का निर्णय लिया गया। बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में कई सालों से पड़ी अनुपयोगी खेल सामग्री के निस्तारण के भी निर्देश दिए गए।

Published on:
10 Jul 2021 11:33 am
Also Read
View All