जोधपुर

जोधपुर में शराब ठेके को लेकर उपजा विवाद बना खूनी खेल, पिकअप चढ़ा की मालिक की हत्या

कार को घेर टक्कर मारी, गोलियां खत्म होने पर कार में बैठकर भागने के प्रयास में था ठेका मालिक  
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2018, 10:19 AM IST
murder mystery in jodhpur
murder in jodhpur, Man crushed to death, firing in jodhpur, gun fire in jodhpur, Liquor Shop Owner injured, liquor shops in jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news

जोधपुर . शराब ठेका व ब्रांच को लेकर चल रहे विवाद में जिले के लोहावट थानान्तर्गत सामराऊ में चौराहे के पास रविवार शाम दो पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं और वाहनों को टक्कर मारी। गोलियां खत्म होने पर कार में बैठ भागने का प्रयास कर रहे शराब ठेकेदार को दूसरे पक्ष ने चार पहिया वाहन से कुचलकर मार डाला। गोली लगने से घायल एक आरोपी को पुलिस सुरक्षा में मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया है। शेष आरोपी वाहन को छोड़ बोलेरो पिकअप में भाग निकले। मृतक हाईकोर्ट परिसर में फायरिंग कर हार्डकोर को छुड़ा ले जाने का आरोपी था। हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने रात को सामराऊ व भेड़ गांव में आधा दर्जन से अधिक दुकानें, वाहन व एक घर में आग लगा दी। फिलहाल शव नहीं उठाया गया है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. रवि ने बताया कि भेड़ निवासी हनुमान साई की सामराऊ में हत्या की गई है। एक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक का लोहावट में शराब ठेका बताया जाता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (फलोदी) कृष्णचंद यादव का कहना है कि फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। एक घायल को जोधपुर रैफर किया है।

कार को घेरकर टक्कर मारी


हत्या से पहले हनुमान व विरोधी पक्ष में झगड़ा हुआ था। दो-तीन वाहनों में आए हमलावरों ने सामराऊ में चौराहे के पास स्कॉर्पियो में सवार हनुमान को घेरकर हमला किया। बोलेरो पिकअप व गेट-वे से स्कॉर्पियो को टक्कर भी मारी गई।

एक-दूसरे पर फायरिंग, एक घायल


ग्रामीणों का कहना है कि वाहनों को टक्कर मारने के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं। गोलियां खत्म होने पर हनुमान अपनी स्कॉर्पियो में बैठकर भागने की कोशिश में था, लेकिन हमलावरों ने उसकी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी। फिर बोलेरो पिकअप को हनुमान के ऊपर चढ़ाकर हत्या कर दी। गोली लगने से हमले में शामिल लोड़ता निवासी दलपत सिंह पुत्र पन्ने सिंह घायल हो गया। उसे पुलिस सुरक्षा में जोधपुर भेजा गया, जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मौके से हमलावर व मृतक के वाहन जब्त किए हैं।

Published on: