जोधपुर

बिना हेलमेट बाइक चला रहा था युवक, ट्रैफिक पुलिस ने जब बनाया ई-चालान तो उड़ गए सभी के होश

रातानाडा चौराहे पर ड्यूटी पॉइंट पर हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र और कांस्टेबल हरिसिंह तैनात थे। इस दौरान एक बाइक चालक बगैर हेलमेट निकल रहा था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2023, 3:01 PM IST
jodhpur_traffic_police_e_challan.jpg
mp police

जोधपुर। यातायात पुलिस आयुक्तालय की ओर से अपराध में सम्मिलित वाहनों की विशेष जांच के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रातानाडा चौराहे से एक चोरी की बाइक बरामद की गई। बाइक सवार बगैर हेलमेट था। ई-चालान बनाते समय चोरी पकड़ी गई।

रातानाडा चौराहे पर ड्यूटी पॉइंट पर हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र और कांस्टेबल हरिसिंह तैनात थे। इस दौरान एक बाइक चालक बगैर हेलमेट निकल रहा था। यातायातकर्मियों ने उसे रोका। बाइक पर नागौर के रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखे थे, लेकिन ई-चालान बनाते समय मशीन में रजिस्ट्रेशन का नाम व पता गलत आ गया। बाइक के चेसिस नंबर से ई-चालान मशीन में जांच की तो यह नम्बर जोधपुर के निकले।

यह बाइक 6 फरवरी 2021 को राजीव गांधी पुलिस थाना इलाके से चोरी हुई थी और उसकी एफआइआर भी दर्ज है। यातायातकर्मियों ने बाइक चालक को पुलिस थाना रातानाडा के सुपुर्द कर दिया। वहीं कुड़ी भगतासनी थानान्तर्गत खेतेश्वर नगर में एक सूने मकान में चोरी हो गई। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर हाल खेतेश्वर नगर 7-ए निवासी राजेश्वर प्रसाद की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वह 19 मई को परिवार में शादी समारोह के चलते यूपी गया था। वापस लौटा तो घर के ताले टूटे मिले।

Updated on:
6 Jun 2023, 3:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता