शेरगढ़। शेरगढ़ थाना अंतर्गत रणजीतनगर रायसर गांव में एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला दर्ज हुआ। थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि रणजीत नगर रायसर गांव निवासी गिरधारीराम पुत्र पेपा राम मेघवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि 2009 में उनकी शादी दासानिया गांव निवासी मीरा देवी पुत्री तीला राम मेघवाल के साथ हुई थी।