वहीं दूसरी तरफ ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने कई तरह की राहतों की घोषणा की है। इसमें 6 महीने के लिए फ्री राशन, घायलों को दवाईयां और जरुरत पड़ने पर अस्पताल में इलाज, एंबुलेंस को फ्री ईंधन, 1 वर्ष के लिए फ्री मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ साथ जियो और रिलायंस रिटेल ने मृतकों के परिवार में से एक आश्रित को नौकरी देने की घोषणा भी शामिल है। दुर्घटना होने के बाद से बालासोर में मौजूद, रिलायंस फाउंडेशन की विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन टीम बालासोर कलेक्टरेट और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ समन्वय में काम कर रही है।