शुभ मुहुर्त व त्योहारों के नजरिए से खास रहेगा आषाढ माह, जाने क्यों
जोधपुर।
शुभ मुहूर्त और तीज-त्योहारों के नजरिये से आषाढ का महिना बहुत खास रहेगा। सोमवार से आषाढ माह शुरू हो गया, जो 3 जुलाई तक चलेगा। इस हिन्दू माह में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, गुप्त नवरात्रि, देवशयनी एकादशी, गुरू पूर्णिमा सहित व्रत-पर्व वाले 10 दिन रहेंगे। इस माह भगवान विष्णु व शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
-------------
20 दिन शुभ मुहुर्त रहेंगे
पं अनीष व्यास के अनुसार, इस महिने गृह प्रवेश के लिए सिर्फ एक शुभ मुहूर्त रहेगा। व्हीकल खरीदारी के लिए 9 विशेष मुहूर्त हैं। इनके अलावा प्रोपर्टी की खरीदी-बिक्री और रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए 5 दिन शुभ रहेंगे। नई शुरुआत और हर तरह की खरीदारी के लिए 5 सर्वार्थसिद्धि, 2 अमृतसिद्धि और 10 दिन रवियोग बनेंगे। त्रिपुष्कर योग भी 2 बार बनेगा। इस तरह पूरे महिने में कुल 20 शुभ मुहूर्त होंगे।