जोधपुर

सरदारपुरा में ज्वैलरी दुकान में वारदात से कुछ देर पहले तक की थी रैकी, बासनी की तरफ भागे, फिर गायब

ज्वैलर को बंधक बनाकर सोना-चांदी व रुपए लूटने वाले लुटेरों का सुराग नहीं, चार दिन पहले दुकान के आगे से निकले थे लुटेरे  

less than 1 minute read
robbery case
robbery case

विकास चौधरी/जोधपुर. सरदारपुरा बी रोड पर ज्वैलरी दुकान में वृद्ध को बंधक बनाकर सोना-चांदी व हजारों रुपए लूटकर भागे लुटेरों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। वृद्ध ज्वैलर की मोपेड भी अभी तक बरामद नहीं हो पाई है। अब तक पुलिस जांच में सामने आया कि लुटेरे कई दिनों से वारदात की फिराक में थे। वारदात से कुछ घंटे पहले भी रैकी की थी।

गलियों की बजाय मुख्य रोड से होकर भागे थे
लूट गुरुवार सुबह 11.30 बजे हुई थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि लुटेरों ने कुछ देर पहले दुकान के आस-पास चारों तरफ घूमकर रैकी की थी। दोनों पैदल दुकान आए थे और लूट के बाद ज्वैलर की मोपेड पर पतली गली से होकर मुख्य चौपासनी रोड निकले थे। वहां से मिल्कमैन कॉलोनी व एम्स रोड होकर बासनी तक गए थे। फिर वो ओझल हो गए। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों लुटेरे बाहरी हो सकते हैं।

चार दिन पहले भी रैकी का अंदेशा
सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि गत छह जून को कुछ संदिग्ध युवक मॉडर्न ज्वैलर्स के सामने नजर आए। जो लुटेरों के मिलते-जुलते चेहरों वाले थे। इससे अंदेशा है कि लुटेरे चार-पांच दिन से सरदारपुरा बी रोड पर वारदात के लिए लूट की फिराक में थे।

Published on:
13 Jun 2020 11:56 am
Also Read
View All
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

मंच से लिया गया विधायक का नाम, कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए चिकित्सा मंत्री, फलोदी की सियासत में छिड़ी नई बहस

राजस्थान में तबादलों से हटा बैन, फिर भी थर्ड ग्रेड टीचर्स को नहीं मिली राहत, गुस्साए शिक्षकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्या ‘काला हिरण’ फिल्म की जोधपुर में होगी शूटिंग? अपने हर प्रोजेक्ट से चर्चा में रहने वाले अमित ज्याणी ने इंटरव्यू में खोले कई राज

CA Success Story: जोधपुर की अर्पिता की 4th और अनुष्का की 34वीं रैंक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पढ़ें सक्सेज स्टोरी