जोधपुर

13 ई-मित्रों को अस्थाई तौर पर बंद करने के आदेश

दर से अधिक राशि वसूलने पर कार्यवाही
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2020, 9:19 PM IST
13 ई-मित्रों को अस्थाई तौर पर बंद करने के आदेश
13 ई-मित्रों को अस्थाई तौर पर बंद करने के आदेश

जोधपुर.

सूचना प्रौद्योगिकी संचार विभाग ने शिकायतों के आधार पर 13 ई-मित्रों को दर से अधिक राशि वसूलने एवं बिलों पर ठप्पा लगाने के कारण अस्थाई रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। करीब एक माह तक टीम ने जिले के विभिन्न ईमित्रों का निरीक्षण किया। जहां कई ईमित्रों पर अनियमिता पाई गई।

सूचना प्रौद्योगिकी संचार के एनालिस्ट कम प्रोग्रामर(उप निदेशक) ने बताया कि ई-मित्र केन्द्रों पर उपभोक्ताओं से दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें मिली। इस पर जिले में विभिन्न टीमों ने ईमित्रों की जांच की। इनमें हरीश देवड़ा श्रीराम बिल्डिंग नागौरी गेट, एसएम के साईबर पार्क धर्मनारायणजी का हत्था, ओम बन्ना ई-मित्र पावटा बी रोड, रामचन्द्र शेरगढ़, प्रवीण कुमार दल्ले खंा की चक्की पाल रोड, सुनील सिंघल नैनीजी का मंदिर उदयमंदिर, इरफ ान खान उदयमंदिर, मदनलाल महादेव पावटा बी रोड, संपत प्रजापत बोरावास बनाड, गोविन्द महामंदिर, सलीमा भदवासिया तथा आकश ओप्टी फ ाईबर युकुश सेन ई-मित्रों को अधिक राशि वूसलने पर अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि ईमित्र पर पानी, बिजली बिल समेत किसी भी सेवा का उपयोग करते समय कंप्यूटर जनरेटेड रसीद आवश्यक रूप से ले। ठप्पा, मोहर, स्टाम्प, सील आदि लगे हुए बिल मान्य नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan News: ‘शर्म आती है खुद पर, इज्जत खराब होती है’, कंटेंट क्रिएटर कपल ‘जोधपुरी परफेक्ट पेयर’ क्यों और किसपर भड़के?

पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश