जोधपुर

Pahalgam Terrorist Attack Protest : राजस्थान का अनोखा मामला, 2 बच्चे जाएंगे पाकिस्तान पर मां को इजाजत नहीं, अब क्या होगा?

Pahalgam Terrorist Attack Protest : केंद्र सरकार के आदेश के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा रहा है। पर राजस्थान के जोधपुर में एक अनोखा मामला देखने को मिला। 2 बच्चे जाएंगे पाकिस्तान पर मां को इजाजत नहीं, अब क्या होगा? जानें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2025, 8:06 AM IST
Pahalgam Terrorist Attack Protest Rajasthan Jodhpur Unique Case 2 children will go to Pakistan but their mother is not allowed what will happen now

Pahalgam Terrorist Attack Protest : आतंकी हमले के बाद तनावपूर्ण माहौल में पाकिस्तानी नागरिकों को लौटने के आदेश के बीच जोधपुर से निकली एक महिला अपने दो बेटों के साथ अटारी बॉर्डर पर अटक गई। भारतीय नागरिकता व वीजा होने से उसे पाकिस्तान नहीं जाने दिया गया। राजस्थान के जोधपुर में यह अनोखा मामला सामने आया। अब क्या होगा? जानें।

उसकी शादी 10 साल पहले पाकिस्तान में हुई थी

पीड़िता वाजिदा खान ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले पाकिस्तान में हुई थी। उसके दो बच्चे जोधपुर में जन्मे थे। उन्हें तो पाकिस्तान की नागरिकता मिल गई, लेकिन महिला अभी तक भारतीय ही है। दोनों बच्चों के साथ वह फरवरी में घूमने के लिए जोधपुर आई थी। उन्हें 4 दिन बाद पाकिस्तान लौटना था, लेकिन पहलगाम की घटना से पाक से आने वालों को 48 घंटे में लौटने का आदेश दे दिया गया।

उसे पाकिस्तान जाने से रोक दिया गया

पीड़िता वाजिदा खान ने बताया कि निर्धारित समय से पहले वह अपने दोनों बच्चों के साथ एफआरओ से अनुमति लेने के बाद अटारी बॉर्डर पहुंची, लेकिन भारतीय नागरिकता होने से उसे पाकिस्तान जाने से रोक दिया गया। ऐसे में वह अपने दोनों बच्चों के साथ पाकिस्तान नहीं जा पा रही है।

Updated on:
26 Apr 2025, 8:06 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता