Indus Water Treaty Suspended : पाकिस्तान से सिंधु जल समझौता स्थगित करने के बाद इसका पानी राजस्थान सहित दूसरे राज्यों को मिलने की उम्मीद बंधी है। प्रदेश के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई है। उनका कहना है कि इसे जम्मू-कश्मीर से रावी, सतलुज नदियों से कनेक्ट करके पहले पंजाब के हरिके बैराज तक और यहां से इंदिरा गांधी कैनाल के जरिए राजस्थान तक अतिरिक्त पानी लाया जा सकता है। रावी, सतलुज नदियों का पानी हरिके बैराज में आ रहा है और यहां से इंदिरा गांधी नहर के जरिए राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में पहुंच रहा है। कई वर्ष पहले भी इसी तरह की चर्चा चली थी, लेकिन पाकिस्तान से समझौता होने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पाया। अब फिर से उम्मीद जगी है।