जोधपुर

उसने प्यार में फंसाया… वीडियो बना ब्लैकमेल किया, मैं अब थक गया हूं, सुसाइड नोट लिख दी जान

हनी ट्रैप में स्कूल बिकी...लाखों रुपए गंवाए, फंदे पर लटका, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण एमडीएम मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2025, 8:48 PM IST
suicide

जोधपुर। फलोदी जिले के पूनासर गांव में एक महिला के हनीट्रैप में फंसने के बाद लाखों रुपए व स्कूल गंवाने से आहत होकर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला व सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं।

सुसाइड नोट में लिखा

पुलिस को मृतक मेगाराम जाणी की जेब में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि उसने प्यार में फंसाया। अश्लील फोटो वीडियो बनाए। उसे ब्लैकमेल करने लगी। जोधपुर में जबरन लिव-इन-रिलेशनशिप के दस्तावेज बनवाए व कोर्ट मैरिज भी की। खुद की स्कूल, परिवार, मित्र व रिश्तेदारों से दूर कर दिया। जिंदगी को बंधक बना लिया। उसे अपने पास रखती थी या मोबाइल चालू रखना पड़ता था। इस जिंदगी से थक गया हूं। अब मरने के अलावा कोई चारा नहीं है।

बच्चे का एडमिशन कराने आई…

मृतक के भाई मदनराम का कहना है कि भाई मेगाराम जाणी की कपूरिया गांव में सीनियर सैकण्डरी स्कूल थी। गत वर्ष जुलाई में महिला अपने पुत्र का दसवीं में एडमिशन करवाने आई थी। महिला ने उसे अपने घर बुलाया था, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद अश्लील फोटो वीडियो बनाए लिए थे। जिन्हें वायरल व बलात्कार की एफआइआर दर्ज करने की धमकियां देकर ब्लैकमेल करने लगी। वह स्कूल में कोषाध्यक्ष बन गई।

जबरन कोर्ट मैरिज की

मृतक के परिजन का आरोप है कि महिला ने मेगाराम पर पत्नी व बच्चों को छोड़ने का दबाव डालना शुरू कर दिया। ब्लैकमेल कर उसे जोधपुर ले आई और मण्डोर में साथ रहने लगी। मेगाराम के शादीशुदा होने के बावजूद महिला ने जबरन कोर्ट मैरिज कर ली। लाखों रुपए ऐंठ लिए। पीडि़त ने अपनी स्कूल भी बेच दी। महिला ने पुलिस कमिश्नरेट में छेड़छाड़ व अन्य धारा में मामले दर्ज करवा रखे हैं।

पीडि़त ने एफआइआर कराई, राजीनामा कराया

मदनराम का आरोप है कि भाई मेगाराम ने महिला के खिलाफ 25 अप्रेल को मतोड़ा थाने में ब्लैकमेलिंग करने की एफआइआर दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। महिला के दबाव में आकर 10-15 दिन पहले ही मेगाराम ने अकेले ही राजीनामा किया था। वह फिर से ब्लैकमेल करने लग गई थी।

Updated on:
14 Jun 2025, 8:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता