14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का सवाल- शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को कैसे सुधारा जाए, इसको आप कैसे देखते हैं?

ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, लोगों को भी अपनी आदतें बदलनी होंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Jodhpur traffic, Jodhpur traffic jam, Jodhpur news, Rajasthan news, जोधपुर ट्रैफिक, जोधपुर ट्रैफिक जाम, जोधपुर न्यूज, राजस्थान न्यूज

जोधपुर ट्रैफिक। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। शहर में काफी लंबे समय से अव्यवस्थित ट्रैफिक की समस्या है। हर चौराहे और सिग्नल पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी हुई हैं। वैसे ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, लोगों को भी अपनी आदतें बदलनी होंगी। व्यवस्था को सुधारने के लिए खुद को आगे आना होगा।

नियमों की पालना होपिछले कुछ समय में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार तो हुआ है, लेकिन आमजन का सहयोग नहीं मिल रहा है। लोगो को भी शहर की इस सबसे बड़ी समस्या के समाधान के लिए आगे आना होगा।

  • सुरेन्द्र बिस्सा

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस को नए नए नवाचार करने चाहिए, जिससे आमजन तो जागरुक होगी ही बल्कि युवाओं को भी सुधरने का मौका मिलेगा

  • निश्चय अरोड़ा

पुलिस को जो लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे उनका तुरंत सिग्नल पर ही चालान करना चाहिए, जिससे एत उचित समाधान हाथ लग जाएगा।

  • यश शर्मा

शहर में ट्रैफिक सिग्नल का टाइम सही नहीं है। ऐसे में उन टाइम को सुधारा जाए या फिर फिक्स किया जाए, जिससे सही समाधान हो।

  • आफताब

स्कूलों और ऑफिस के ऑफ के समय ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाए। जिससे आधी समस्या का समाधान तो आसानी से हो जाएगा

  • यशपाल

अगले सप्ताह का सवाल

शहर की गलियों में सफाई की व्यवस्था कैसी है? अपनी प्रतिक्रिया फोटो संग शुक्रवार तक हमें इन नंबर (7742312888) पर भेज दें।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग