जोधपुर

भरतपुर की गैंग ने सचिन पायलट के जोधपुर आने पर कर डाला ये कांड, धक्का-मुक्की का यूं उठाते हैं फायदा

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप गांग की जेब से 45 हजार रुपए व कागजात चोरी हो गए थे।
2 min read
pickpocketing at jodhpur airport
pickpocketing in jodhpur, pickpocketing, Sachin Pilot, Congress leader Sachin Pilot, sachin pilot in jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi

विकास चौधरी/जोधपुर. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के जोधपुर आगमन के दौरान हवाई अड्डे पर उमड़े कार्यकर्ताओं की जेबें तराशने वाली गैंग भरतपुर से आई थी। राजनीतिक सभा व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जेब तराशने वाली गैंग कार लेकर जोधपुर आई थी और हवाई अड्डे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य की की जेबें काट पचास हजार से अधिक रुपए चुराए थे। रातानाडा थाना पुलिस ने गैंग के नौ युवकों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की है। चार युवकों को बाड़मेर की बालोतरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रमेश शर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के स्वागत के दौरान एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर भीड़-भाड़ थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप गांग की जेब से 45 हजार रुपए व कागजात चोरी हो गए थे। इसके अलावा दो-तीन अन्य व्यक्तियों की जेब तराश कर हजारों रुपए चुरा लिए थे। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया।

इनसे पूछताछ के बाद गैंग में शामिल छह और युवकों को पकड़ा गया। पुलिस ने भरतपुर में रणजीत नगर निवासी सूरज उर्फ रामू माली, महिपाल बावरी, धर्मसिंह कोली, संजय कोली, जगन्नाथ कोली, अजय बावरी, करण भाट, बांदीकुई थानान्तर्गत बावड़ी खेड़ा निवासी यादराम सैनी व बूंदी में तालेड़ा निवासी संदीप बावरी को गिरफ्तार किया गया। इनसे वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है। गिरोह ने राजस्थान के अलावा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में जेबें तराशना कबूल किया है।

बालोतरा में भी तराशी जेबें

पुलिस का कहना है कि जेब तर्राशने वाली गैंग किसी बड़ी सभा, भीड़ भाड़ वाले स्थान का चयन करती है और फिर वहां पहुंचकर मुख्य अतिथि के पहुंचते ही अव्यवस्था होने पर धक्का-मुक्की कर जेबें तर्राश लेते हैं। गैंग ने न सिर्फ जोधपुर बल्कि सचिन पायलट के बालोतरा पहुंचने पर वहां भी कार्यकर्ताओं की जेबें तर्राशी थी। बालोतरा थाना पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया है।

Published on:
02 Jun 2018 11:05 am