पटना

हार्डकोर को छुड़ाने वाले इस इनामी छात्र को पकडऩे के लिए पुलिस ने अपनाया ये नया फंडा!

अपराधियों के साथ अब पुलिस भी एडवांस होने लगी है। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब हार्डकोर को छुड़ाने में मदद करने वाले एक इनामी छात्र को पकडऩे के लिए पुलिस ने ये नया फंडा अपनाया। जानिए इस रिपोर्ट में...
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2017, 8:12 PM IST
police arrested an accused of firing in jodhpur, firing in jodhpur, police new technique of arresting criminals, wanted criminals of jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news
police arrested an accused of firing in jodhpur, firing in jodhpur, police new technique of arresting criminals, wanted criminals of jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news

हाईकोर्ट परिसर में फायरिंग कर भंवरीदेवी प्रकरण के आरोपी व हार्डकोर कैलाश जाखड़ को छुड़ा ले जाने के मामले में पांच हजार रुपए के इनामी छात्र को उदयमंदिर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। ठेकेदार बनकर पुलिस ने उसे बुलाया था और फिर चाय पिलाने के बहाने बिठाकर दबोच लिया।

थानाधिकारी मदनलाल बेनीवाल ने बताया कि 4 जून 2012 को हाईकोर्ट परिसर में फायरिंग कर पेशी पर आए हार्डकोर कैलाश जाखड़ को भगाकर ले गए थे। इस मामले में मूलत: ओसियां के एकलखोरी हाल प्रतापनगर निवासी भगाराम उर्फ छोटाराम (26) पुत्र खेमाराम जाट एक मात्र वांछित आरोपी था। वर्ष 2015 में उस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। दोपहर में पुलिस प्रतापनगर स्थित उसके ठिकाने पर पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने मोबाइल नम्बर तलाश कर उसे फोन किया। तब आरोपी एयरफोर्स क्षेत्र में था।

उप निरीक्षक आसुसिंह ने ठेकेदार बनकर उससे बात की और किसी कार्यवश जेएनवीयू ओल्ड कैम्पस के सामने चाय की होटल पर बुलाया। वहां पहुंचने के बाद सादे वस्त्रों में एसआई आसुसिंह व हैड कांस्टेबल कुशालराम ने उसे चाय पिलाई और फिर खुद का परिचय देकर मामले में गिरफ्तार करने की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में भगाराम अंतिम वांछित आरोपी था। वह बीएड करने के साथ ही शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

Published on:
Also Read
View All
छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के चिराग पासवान, बोले- ‘कुछ क्षेत्रीय नेता ‘ब्रांड भारत’ को नुकसान पहुंचा रहे’

अनंत सिंह के काले चश्मे वाले अंदाज पर होने वाली समधन ने ली चुटकी, बोलीं- गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा

नीतीश कुमार के नाम पर पुल के नामकरण से लालू यादव की आपत्ति पर JDU का पलटवार, कहा- बिहार का नाम ‘चारा-नगर’ रख दें

राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखने पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

बिहार में नीतीश सेतु नाम पर सियासी घमासान, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालू यादव ने रखी नींव, उन्हीं के नाम पर हो पुल