जोधपुर

बहन से बात करता था युवक, गुस्साए भाई ने सीने में उतार दिया चाकू, खून का फूटा फव्वारा, 3 गिरफ्तार

Jodhpur Murder: पुलिस ने बताया कि मृतक की सोशल मीडिया पर आरोपी की बहन से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बात करते थे, जिसके चलते दोनों पक्षों में कई दिनों से अनबन थी।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2025, 3:20 PM IST
murder in jodhpur

राजस्थान के जोधपुर शहर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया मामला प्रेस प्रसंग का है। दरअसल मृतक युवक आरोपी की बहन से फोन पर बातचीत करता था। ऐसे में दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसने हत्या का रूप ले लिया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इस संबंध में मृतक मीनों की ढाणी निवासी विक्रम उर्फ धोलाराम पुत्र हीराराम भील के चचेरे भाई प्रकाश ने मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने चोखा में नयापुरा निवासी नंदलाल उर्फ नंदू उर्फ पीयूष मेघवाल, विक्रम और शैतान रावत को गिरफ्तार किया किया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

चाय की होटल पर हत्या

घटना सूरसागर थानान्तर्गत कायलाना सर्कल के पास चाय की होटल पर शनिवार दोपहर को हुई थी। जहां विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक युवक के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्यारे फरार हो गए। इनमें तीन जनों की पहचान की गई थी। मृतक अपने बहन के घर गेहूं पहुंचाने आया था। इसके बाद वह चाय पीने के लिए अपने दोस्तों के साथ कायलाना सर्कल के पास एक टी स्टॉल पर गया था।

यह वीडियो भी देखें

चाकू से किया वार

जहां पांच-छह युवक और वहां आए व विक्रम से झगड़ा करने लगे। टी-स्टॉल वाले ने उन्हें टोका तो वे विक्रम को कुछ आगे ले गए, जहां मारपीट की। फिर इनमें से एक युवक ने चाकू निकाला और विक्रम के सीने में घोंप दिया। खूने के फव्वारे फूटने लगे। यह देख दोस्त आया और विक्रम को बचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गया। यह देख हमलावर घायलों को वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि मृतक की सोशल मीडिया पर आरोपी की बहन से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों आपस में बात करते थे, जिसके चलते दोनों पक्षों में कई दिनों से अनबन थी।

Updated on:
20 Apr 2025, 3:20 PM IST
Published on: