
Rajasthan Crime : शर्मसार करने वाली एक घटना ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। जोधपुर के बिसलपुर गांव में जानलेवा हमले में वृद्धा की मौत के बाद अब घायल पति का भी दम टूट गया। पुलिस ने मृतक के बेटे और पोते को गिरफ्तार किया। दोनों ने जमीन कम मिलने का पता लगने के बाद 31 मार्च को माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया था।
प्रशिक्षु आइपीएस व थानाधिकारी आशिमा वासवानी ने बताया कि सम्पत्ति विवाद को लेकर बिसलपुर निवासी भीखीदेवी जाट (75 वर्ष) और पति घीसाराम जाट (80 वर्ष) पर बेटे सांवरराम और पोते दिनेश रोज ने जानलेवा हमला किया था। गंभीर हालत में दोनों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 3 अप्रेल को भीखीदेवी की मृत्यु हो गई थी। वहीं, हमले के बाद से बेहोश घीसाराम का 17 अप्रेल को दम टूट गया।
पुलिस का कहना है कि घीसाराम के दो पुत्र हैं। 16 बीघा जमीन में से चार बीघा जमीन बेच दी गई थी। शेष 12 बीघा जमीन दोनों पुत्र के नाम कर दी थी, लेकिन किसे कितनी जमीन दी गई इसका पता नहीं था। 31 मार्च को आरोपी सांवरराम ने ई-मित्र से जमीन के दस्तावेज की नकल निकलवाई थी। जिसमें उसे पता लगा कि उसके भाई गंगाराम के हिस्से में अधिक व सांवराराम के हिस्से में कम जमीन आई थी।
यह भी पढ़ें : कबीर खान गिरफ्तार, वक्फ बिल पर जारी किया था भड़काऊ मैसेज
Updated on:
20 Apr 2025, 9:29 AM IST
Published on:
20 Apr 2025, 9:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.