जोधपुर

रुपए-सोना बरामदगी के लिए आरोपियों को गंगानगर ले गई पुलिस

- मकान में महिला से अभद्रता कर लाखों का सोना व रुपए लूट का मामला, एक आरोपी अभी तक फरार
less than 1 minute read
Apr 06, 2024
रुपए-सोना बरामदगी के लिए आरोपियों को गंगानगर ले गई पुलिस
रुपए-सोना बरामदगी के लिए आरोपियों को गंगानगर ले गई पुलिस

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत कृष्णा नगर स्थित मकान में 17 मार्च को महिला से अभद्रता कर लाखों रुपए व सोने के जेवर लूटने के मामले में एक युवक अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। उधर, शिनाख्त परेड के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को फिर गिरफ्तार किया है। रुपए व सोने की बरामदगी के लिए दोनों को श्रीगंगानगर ले जाया गया है।
थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि प्रकरण में अनूपगढ़ जिले में समेजा कोठी निवासी श्रवण कुमार नायक और पंजाब के फाजिल्का में अबोहर तहसील में अमरपुरा निवासी सज्जन कुमार को गिरफ्तार किया था। दोनों को फिर से प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया है। लूट के 7.50 लाख रुपए, 15 तोला सोने के जेवर व हीरे की दो अंगूठी बरामद नहीं हुए है। इसके लिए पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर हनुमानगढ़ गई है, जहां जेवर व रुपए बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी हड़मान अभी तक पकड़ा नहीं गया है। पुलिस उसे भी पकड़ने के प्रयास में लगी है।

Published on:
06 Apr 2024 12:00 am