जोधपुर

राजस्थान के इस क्षेत्र में लापरवाही से मच सकती है तबाही

-औद्योगिक इकाइयों के बीच में बना दिया डंपिंग स्टेशन
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2018, 6:43 PM IST
Problems in Basni Area
राजस्थान के इस क्षेत्र में लापरवाही से मच सकती है तबाही

बासनी (जोधपुर). बासनी औद्योगिक क्षेत्र में गली नम्बर आठ स्थित रीको डंपिंग यार्ड में व्यवस्थाएं दिनों दिन बिगड़ती जा रही हैं। यार्ड में नियमित सफाई के अभाव में कचरा सड़क पर ही डाला जा रहा है। इतना ही नहीं कचरे को अन्यत्र ले जाकर जलाने के बजाय यार्ड में ही जलाया जा रहा है। इससे यार्ड के आस-पास बनी फैक्ट्रियों में आग लगने की आशंका है, लेकिन इसके बावजूद भी रीको के अफसरों को मौके पर आकर हालात देखने की भी फुर्सत नहीं है। ऐसे में आस-पास संचालित हो रहे उद्योगों पर खतरे की तलवार लटक रही है।


छलनी हो गई सड़क
डंपिंग यार्ड से ही आगे को जाने वाली सड़क पर भी रीको की लापरवाही यहां से निकलने वाले राहगीरों को दर्द ही दे रही है। यहां न पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए सुगम आवागमन का मार्ग है, न हिचकोले खाकर निकलते वाहन चालकों के लिए राहत की कोई खबर। कचरे व अपशिष्ट पदार्थों को डालने से जहां सड़क संकरी हो गई है, वहीं सड़क पर हुए गड्ढों में आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।


जवाब देने से बच रहे अफसर
डंपिंग यार्ड में नियमित सफाई के अभाव में हो रही अव्यवस्थाओं के बारे में रीको के आरएम विनीत गुप्ता से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन गुप्ता ने फोन ही नहीं रिसीव किया।

Published on: