जोधपुर

अमित शाह के कार्यक्रम से पहले गर्माया जोधपुर का माहौल, पुतला दहन पर बढ़ी रार

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर भी रोक लगाई जा रही है। इससे लोगों में रोष और बढऩे लगा है।

less than 1 minute read
Amit Shah, BJP President Amit Shah, jodhpur airport, BJP leaders, jodhpur news, jodhpur news in hindi

photo & video : SK Munna/जोधपुर. एक ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जोधपुर पहुंचने वाले हैं और उनके स्वागत को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। शहर में आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर जुटे दिख रहे हैं। वहीं इससे पहले शहर में माहौल तब गर्मा गया जब नगर निगम में हाल ही में सम्पन्न हुई सफाईकर्मियों की भर्ती को लेकर धांधली का आरोप लगा रहे वाल्मीकि समाज के लोगों के धरना प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार कलक्टे्रट के बाहर धरना दे रहे समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर शाह का पुतला फूंकने की कोशिश की। इस दौरान मौजूद पुलिस बल ने विरोध कर रहे लोगों को रोका। इससे रोष बढऩे लगा। ऐसे में प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे नरेश कंडारा को पुलिस ने गिरफ्तार किया और महिलाओं को भी कलक्ट्रेट के बाहर ही बिठा दिया। पुतले को जब्त कर प्रदर्शनकारियों को एकांत स्थान पर भिजवा दिया। हालांकि धरने पर बैठी महिलाएं कलक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी कर रही हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने पर भी रोक लगाई जा रही है। इससे लोगों में रोष और बढऩे लगा है।

Published on:
16 Sept 2018 03:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर