जोधपुर

Rajasthan: ड्रग्स की खरीद-फरोख्त मामले में पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जोधपुर से एक और आरोपी अरेस्ट

पंजाब के अमृतसर में जब्त ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में जोधपुर के तीन लोग भी फंस गए हैं। इन पर हवाला से भुगतान करने का आरोप है।

less than 1 minute read
Jul 12, 2025
अशोक पंजाबी। फोटो: सोशल

जोधपुर। पंजाब के अमृतसर में जब्त ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में जोधपुर के तीन लोग भी फंस गए हैं। इन पर हवाला से भुगतान करने का आरोप है। पंजाब पुलिस ने प्रतापनगर में एक मकान में दबिश देकर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे पंजाब पुलिस अमृतसर लेकर गई है।

प्रतापनगर सदर थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज है। उसमें जांच के दौरान प्रतापनगर निवासी अशोक पंजाबी की भी भूमिका है। जिसके संबंध में गिरफ्तारी वारंट जारी हो रखा है। वारंट लेकर पंजाब पुलिस शुक्रवार सुबह प्रतापनगर पहुंची और दबिश देकर अशोक को पकड़ लिया। उसे स्थानीय थाने लाया गया, जहां से उसे पंजाब के अमृतसर ले जाया गया।

ये भी पढ़ें

बस में बैठकर जोधपुर आता… फिर बाइक से वापस बीकानेर चला जाता; आरोपी का कारनामा सुनकर पुलिस भी हैरान

एक युवक को पहले पकड़ा, दूसरा भागा

सूत्रों की मानें तो पंजाब की अमृतसर पुलिस ने कुछ दिन पहले भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त किया था। जांच में सामने आया कि जोधपुर के तीन युवक ड्रग्स की खरीद फरोख्त में हवाला से भुगतान यानी (मनी लॉन्ड्रिंग) में शामिल थे।

जोधपुर के 3 युवक हवाला भुगतान में फंसे

जोधपुर के प्रतापनगर से दो और नागौरी गेट से एक युवक हवाला भुगतान में लिप्त थे। पंजाब पुलिस प्रतापनगर से एक युवक को पहले ही पकड़कर ले जा चुकी है। नागौरी गेट वाला युवक भूमिगत होने से पकड़ा नहीं जा सका था। अब अशोक को पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: सेना की नौकरी छोड़कर जीने लगा लग्जरी लाइफ, गर्लफ्रेंड के साथ घूमता; अब खुला अमीर बनने का असली राज

Also Read
View All

अगली खबर