जोधपुर

जोधपुर में रेल हादसा,

जोधपुर के बनाड़ के पास आज सुबह हुआ रेल हादसा। ट्रेन एक ट्रक से टकराई।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2018, 9:24 AM IST
Rail accident in Jodhpur
Rail accident in Jodhpur

जोधपुर के बनाड़ के पास आज सुबह हुआ रेल हादसा। ट्रेन एक ट्रक से टकराई। यात्री उतरे, हुए पैदल ही रवाना। जानकारी के अनुसार मरुधर एक्सप्रेस टकराई ट्रक से। सुबह ६:२० बजे हुआ हादसा। जोधपुर के बन्ना और गुजरावास के पास मानवरहित फाटक पर डंपर से टकराई मरूधर एक्सप्रेस। डंपर चालक को अस्पताल ले गए। बजरी से भरा है डंपर। इससे कई ट्रेनें प्रभावित हो रही है।

जोधपुर इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस बनाड़ कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकी पड़ी है। यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने का रास्ता भी नहीं मिल रहा है। जरूरी काम से आगे की यात्रा करने वाले यात्री बनाड़ रोड पर आकर बसों का इंतजार कर रहे हैं।
कई लोग जोधपुर भी वापस आने की कोशिश कर रहे हैं।

जोधपुर इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस बनाड़ कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकी पड़ी है वहां यात्रियों के लिए ना तो पानी का इंतजाम है ना ही कोई सुविधाएं हैं यात्री स्टेशन से बाहर निकलने का रास्ता भी नहीं मिल रहा है। जरूरी काम से आगे की यात्रा करने वाले यात्री बनाड़ रोड पर आकर बसों का इंतजार कर रहे हैं मुख्य सड़क पर भीड़ जमा हो गइ है।


जोधपुर भी वापस आने की कोशिश कर रहे हैं
इंदौर इंटरसिटी में में यात्रा कर रहे हैं कार्तिक ने बताया कि उन्हें ब्यावर जाना था और वहां से उन्हें आगे की यात्रा करनी थी लेकिन उन्हें मजबूरन बनाड़ में ही यात्रा स्थगित कर बस के माध्यम से यह यात्रा पूरी करनी पड़ रही है

डम्पर चालक घायल हुआ है जिसका मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा है बजरी के भरा डम्पर था जो ट्रेन के इंजन में फंस गया है। डम्पर चालक का नाम खेताराम बताया जा रहा है। मथुरा दास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पर घायल चालक का उपचार चल रहा है। ट्रेन जोधपुर के बन्ना और गुजरावास के पास मानवरहित फाटक पर डंपर से टकराई

Updated on:
21 Jan 2018, 9:24 AM IST
Published on: