जोधपुर

INDIAN RAILWAY 2 साल बाद यात्रियों के लिए जल्द शुरू करेगा यह सुविधा, मिलेगी राहत

- यात्रियों को ट्रेनों में जल्द मिलेगी कम्बल, बेडरोल- जोधपुर मंडल की चुनिंदा ट्रेनों में बेडरोल आपूर्ति की तैयारी - अगले माह तक सभी ट्रेनों में लिनन देने की तैयारी - एसी कोचों में जल्द लगेंगे परदे
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2022, 11:05 AM IST
INDIAN RAILWAY 2 साल बाद यात्रियों के लिए जल्द शुरू करेगा यह सुविधा, मिलेगी राहत
INDIAN RAILWAY 2 साल बाद यात्रियों के लिए जल्द शुरू करेगा यह सुविधा, मिलेगी राहत

जोधपुर।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तर - पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में लिनन (बेडरोल) सेवाएं चरणबद्ध तरीके से जल्द शुरू की जाएगी। जोधपुर मंडल ने अपनी विभिन्न ट्रेनों में चरणबद्ध तरीके से लिनन आपूर्ति सुचारू करने का फैसला किया है। इसमें पहले चरण में 14 व दूसरे चरण में 5 ट्रेनों में यात्रियों को लिनन उपलब्ध कराई जाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि इसके बाद मंडल की सभी ट्रेनों में लिनन की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो जाएगी । इसके साथ ही सभी ट्रेनों के एसी कोच में पर्दे भी जल्द लगवा दिए जाएंगे। मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के अनुसार कोविड प्रसार को रोकने के मद्देनजर रेलवे बोर्ड के आदेश पर मई 2020 से ट्रेनों के एसी कोचों में लिनन की आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जिसे बोर्ड ने हाल ही में 10 मार्च को हटाते हुए ट्रेन में लिनन , कंबल व पर्दों की आपूर्ति शुरू करने के आदेश दिए है।इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी

--------
पहले चरण में इन ट्रेनों में मिलेगी लिनन सुविधा


- गाड़ी संख्या 22481 जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला

- गाड़ी संख्या 12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस

- गाड़ी संख्या 14864 जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस

- गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 14810 जोधपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस

- गाड़ी संख्या 14819 भगत की कोठी -साबरमती एक्सप्रेस

- गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी -अहमदाबाद एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 22483 जोधपुर - गांधीधाम एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 20483 जोधपुर-भगत की कोठी - बांद्रा टर्मिनल

- गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर - इंदौर रणथम्भोर एक्सप्रेस

- गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-अजमेर-रतलाम इंदौर एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 14815 जोधपुर-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर - ऋषिकेश एक्सप्रेस

- गाड़ी संख्या 14806 बाड़मेर - यशवंतपुर एक्सप्रेस।1

Updated on:
23 Mar 2022, 11:05 AM IST
Published on: