Rajasthan Crime News : सूचना मिलने पर डांगियावास पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Rajasthan Crime News : जोधपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां देवर ने अपनी भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। मामला डांगियावास थाने का है। बता दें कि ये हत्या पैतृक जमीन के विवाद में की गई थी। विवाद के चलते शनिवार देर रात दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद देवर ने चाकू से भाभी और भतीजे पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलने पर डांगियावास पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
वहीं नागौरी गेट थानान्तर्गत सिंधी भुट्टों का बास में नहर वाली गली में दो युवकों के बीच झगड़े में बीच बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। झगड़ने वाले एक युवक ने उस युवक के चाकू घोंप दिए गए। गंभीर हालत में उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि नहर वाली गली में शुक्रवार देर रात चेतन माली व सद्दाम उर्फ बाबू मुल्तानी आपस में झगड़ रहे थे। इस बीच, कलाल कॉलोनी निवासी रवि कलाल वहां से निकलने लगा। उसने दोनों को झगड़ते देखा तो बीच बचाव किया और झगड़ने से टोका। तब बाबू उर्फ बाबूड़ा आवेश में आ गया। वह रवि से झगड़ा करने लगा। मामला बढ़ने पर सद्दाम ने चाकू निकाला और रवि पर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए। पसलियों के पास, कूल्हे के पास व सीने के पास चाकू से गंभीर घाव हो गए। उसके खून बहने लगा। यह देख हमलावर वहां से भाग गया।
घायल ने अपने भाई व परिजन को सूचना दी। जो मौके पर पहुंचे और घायल को एमजीएच में भर्ती क्राया। उसके पसलियों के पास चाकू से गंभीर घाव बताया जाता है। घायल के भाई सूरज सामरिया पुत्र आनंद खटीक की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। वारदात का पता लगने पर एडीसीपी (पूर्व) वीरेन्द्रसिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी शैफाली सांखला के नेतृत्व में पुलिस ने तलाश के बाद तीनों युवकों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जमानत मिलने के बाद नया तालाब में संजय बस्ती निवासी सद्दाम उर्फ बाबू पुत्र फकीर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। अन्य दोनों झगड़े से पहले चले गए थे।