जोधपुर

Rajasthan News: 3000 एथलीट्स के बीच जोधपुर के अंकुर जैन ने रच दिया इतिहास, बन गए जर्मनी के आयरनमैन

Rajasthan News: इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में 30 देशों से करीब 3000 एथलीट्स ने भाग लिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2024, 11:22 AM IST
Feature image

Rajasthan News: जर्मनी के शहर हैमबर्ग में संपन्न हुई एंडयूरेंस इवेंट आयरनटैन यूरोपियन वर्ल्ड चैंपियनशिप को निर्धारित समय से पहले पूरा करके अंकुर जैन आयरनमैन के खिताब से नवाजे गए हैं। इस प्रतियोगिता की विशिष्टता यह है कि इसमें एक ही दिन में विभिन्न किस्म के कठिन लक्ष्य प्राप्त करने के दौरान मानव शरीर की सहनशक्ति की सीमाओं की कड़ी परीक्षा ली जाती है।

3000 एथलीट्स ने लिया भाग

इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में 30 देशों से करीब 3000 एथलीट्स ने भाग लिया। जोधपुर रातानाडा क्षेत्र में पले-बढ़े अंकुर का जन्म 24 सितंबर 1980 को हुआ। पिता रमेश चंद्र जैन जोधपुर में एक जाने माने पब्लिशर थे। अंकुर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जोधपुर में ही की।

उसके बाद जेएनवीयू से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की। ग्रेजुएशन के दौरान ही अंकुर ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई शुरू कर दी और मात्र 23 साल की उम्र में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए। इसी दौरान अंकुर ने देश की विख्यात कंपनीज इएंडवाई और केपीएमजी में करीब 15 वर्ष तक काम किया। पिछले 10 वर्ष से वे गुड़गांव में अपनी लीगल फर्म का काम देख रहे हैं और कई देशों में ऑफिस स्थापित कर चुके हैं।

Updated on:
30 Jun 2024, 11:22 AM IST
Published on: