
जोधपुर . हिन्दुस्तान जिंक (भारत का जिंक), पत्रिका इन एजुकेशन (पाई), बच्छराज यूनिफार्म एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की साझा मेजबानी में २१ नवम्बर से गोशाला खेल मैदान में स्कूली खेलों का महाकुंभ पाई स्कूल ऑलंपिक का आयोजन हो रहा है। पाई ऑलंपिक में भाग लेने के लिए शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन है। स्कूल ऑलंपिक में भाग लेने वाली इच्छुक स्कूल शुक्रवार शाम ६ बजे तक आवेदन मेल से कर सकेगी। स्कूली खिलाडि़यों के लिए दौड़, कबड्डी, फुटबॉल व बास्केटबॉल सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडि़यों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
ये होंगी खेल गतिविधियां
प्रतियोगिता के तहत एथलैटिक्स (१००, २००, ४००, ८०० मीटर, चार गुणा १०० मीटर और चार गुणा ४०० मीटर रिले दौड़, लोंगजम्प, हाई जम्प, शॉटपुट व जैवेलियन थ्रो), वॉलीबाल, बास्केटबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, जूडो, रस्साकशी जैसे गेम्स होंगे।
दो आयु वर्ग के विद्यार्थी लेंगे भाग
पाई स्कूल ऑलंपिक में दो आयु वर्ग बनाए गए हैं। इसमें १४ वर्ष तक ( कक्षा ६ से ८ तक) तथा १८ वर्ष तक (कक्षा ९ से लेकर १२ तक ) के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। पाई स्कूल ऑलंपिक में विद्यार्थी व स्कूल के लिए किसी तरह की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई है।
स्कूल के माध्यम से ही मिलेगी एंट्री
- पांच दिवसीय पाई ऑलंपिक में किसी विद्यार्थी को खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की व्यक्तिगत एंट्री नहीं दी जाएगी।
- प्रतियोगिता में विद्यार्थी को उसकी स्कूल के द्वारा ही खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
- सर्वाधिक प्रतिनिधित्व के लिए स्कूल को ट्रॉफी।
- सबसे ज्यादा मैच जीतने के लिए स्कूल को ट्रॉफी।
- सुपर स्कूल ट्रॉफी, पाई स्कूल ऑलंपिक के ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर स्कूल को ट्रॉफी।
यहां कर सकते हैं आवेदन
पाई स्कूल ऑलंपिक के लिए अपनी प्रविष्टि एक्सेल शीट में अलग-अलग आयु वर्ग के अनुसार खेल व खिलाडि़यों के नाम के साथ हमें द्भशस्रद्धश्चह्वह्म्.द्ग1द्गठ्ठह्लह्य१ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व मेल करें। अधिक जानकारी के लिए लियाकत अली - ९६७२७२७८६२, महेन्द्र सिंह - ९८२९६५२३९१ एवं सुनिल सिंह - ९८२९६४४०४३ से संपर्क कर सकते हैं।