जोधपुर

जोधपुर में होगा ओलम्पिक्स, इन खेलों में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे खिलाड़ी

प्रतियोगिताओं में विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2017, 10:11 AM IST
sports events in jodhpur
rajasthan patrika pie school olympics in jodhpur, gaushala maidan jodhpur, sports events in jodhpur, sports facilities in jodhpur, sports news, jodhpur news

जोधपुर . जोधपुर में होगा ओलंपिक्स... जी हां, अब आपके सूर्यनगरी में भी होगा खेलों का यह महाकुंभ। २१ नवंबर से हो रहे इस महाकुंभ में आप भी अपनी भागीदारी निभा कर खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करें। हिन्दुस्तान जिंक (भारत का जिंक), पत्रिका इन एजुकेशन (पाई), बच्छराज यूनिफार्म एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की साझा मेजबानी में गोशाला खेल मैदान में स्कूली खेलों का महाकुंभ पाई स्कूल ऑलंपिक का आयोजन हो रहा है। अपने बच्चों की प्रतिभा को नई ऊंचाइयों प्रदान करने के लिए आइए जुडि़ए पत्रिका के इस पहल से.... इन खेलों के माध्यम से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को नए आयाम मिलेंगे और वे अपना भविष्य भी संवार सकेंगे। जयपुर के बाद अब पत्रिका की ओर से जोधपुर में इसका आयोजन किया जा रहा है। स्कूली खिलाडि़यों के लिए दौड़, कबड्डी, फुटबॉल व बास्केटबॉल सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडि़यों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

ये होंगी खेल गतिविधियां


प्रतियोगिता के तहत एथलैटिक्स (१००, २००, ४००, ८०० मीटर, चार गुणा १०० मीटर और चार गुणा ४०० मीटर रिले दौड़, लोंगजम्प, हाई जम्प, शॉटपुट व जैवेलियन थ्रो), वॉलीबाल, बास्केटबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खो-खो, जूडो, रस्साकशी जैसे गेम्स होंगे।

दो आयु वर्ग के विद्यार्थी लेंगे भाग

पाई स्कूल ऑलंपिक में दो आयु वर्ग बनाए गए हैं। इसमें १४ वर्ष तक ( कक्षा ६ से ८ तक) तथा १८ वर्ष तक (कक्षा ९ से लेकर १२ तक ) के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। पाई स्कूल ऑलंपिक में विद्यार्थी व स्कूल के लिए किसी तरह की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई है।

मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

- सर्वाधिक प्रतिनिधित्व के लिए स्कूल को ट्रॉफी।

- सबसे ज्यादा मैच जीतने के लिए स्कूल को ट्रॉफी।

- सुपर स्कूल ट्रॉफी, पाई स्कूल ऑलंपिक के ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर स्कूल को ट्रॉफी।

यहां करें संपर्क


पाई स्कूल ऑलंपिक की अधिक जानकारी के लिए लियाकत अली - 9672727862, महेन्द्र सिंह - 9829652391 एवं सुनिल सिंह - 9829644043 से संपर्क कर सकते हैं।

Published on: