जोधपुर

Rajasthan Road Accident: लेने थे सात फेरे, लेकिन घर से उठी दूल्हे की अर्थी, मातम में बदली शादी की खुशियां

Rajasthan Road Accident: सड़क दुर्घटना में बरजासर के एक गरीब परिवार के घर शादी की खुशियां दूल्हे के साथ उसके भांजे की मौत के कारण मातम में बदल गई। दूल्हे नैनाराम सेजू मेघवाल की बारात सोमवार को पल्ली जाने वाली थी, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था।
less than 1 minute read
Dec 05, 2023
road_accident.jpg

सड़क दुर्घटना में बरजासर के एक गरीब परिवार के घर शादी की खुशियां दूल्हे के साथ उसके भांजे की मौत के कारण मातम में बदल गई। दूल्हे नैनाराम सेजू मेघवाल की बारात सोमवार को पल्ली जाने वाली थी, लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। बारात को लेकर घर में उत्सव जैसा माहौल था और सभी बारात की तैयारियों में लगे थे।

बारात से पहले की रस्मों की तैयारियों के बीच परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जिस दूल्हे की बारात गाजे बाजों के साथ सोमवार सुबह सात फेरों के लिए रवाना होने वाली थी उसी घर से दूल्हे की अर्थी को देखकर हर किसी की आंखे नम थी। पिछले एक माह से पूरा परिवार शादी की तैयारियों में खुशी से जुटा हुआ था, लेकिन शनिवार को फलोदी से शादी की आवश्यक खरीददारी करके वापस गांव आते समय फलोदी नागौर राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल हुए दूल्हे नैनाराम ने रविवार को एमडीएम अस्पताल जोधपुर में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दूल्हे के भांजे सुनिल की भी सड़क दुर्घटना के समय मौके पर ही मौत होने से पूरे परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट गया।

Updated on:
05 Dec 2023 09:26 am
Published on:
05 Dec 2023 09:22 am