- मानसून सुस्त पड़ा
जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में नमी युक्त मौसम के कारण दिनभर उमस रही। जोधपुर में दिन व रात के तापमान में महज नौ डिग्री का ही अंतर होने से रात में भी उमस परेशान करती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। मानसून की गति धीमी होने से प्री मानसून बरसात के आसार कम ही है।
सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। सुबह 56 फीसदी नमी होने और तेज हवा बहने से मौसम खुशगवार रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से उमस व्याप्त होने लगी। दोपहर में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंचा। उस समय नमी का स्तर 26 फीसदी था, बावजूद इसके उमस के कारण लोग हलकान रहे। शाम ढलने के बाद उमस का असर धीरे-धीरे कुछ कम होने लगा।