
फाइल फोटो- पत्रिका
जोधपुर। करवड़ थाना क्षेत्र के खारड़ा गांव में सरसों भरकर लौटते समय बोलेरो पिकअप चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मकान के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान खारड़ा निवासी ढाई वर्षीय मोतीराम प्रजापत के रूप में हुई है।
दादा चंपाराम प्रजापत ने किरमसरिया गांव निवासी बोलेरो पिकअप चालक हरीश जाट के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। आरोप के अनुसार चंपाराम ने सरसों की उपज बेची थी। किरमसरिया निवासी हरीश बोलेरो पिकअप लेकर सरसों की बोरियां भरने चंपाराम के घर पहुंचा, जहां से बोरियां लोड कर वह पिकअप लेकर रवाना हुआ।
यह वीडियो भी देखें
मकान के गेट के पास चंपाराम का ढाई वर्षीय पोता खेल रहा था, जो पिकअप की चपेट में आ गया। मासूम के चिल्लाने पर चालक ने वाहन रोका। परिजन बच्चे को बावड़ी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
15 Jan 2026 08:14 pm
Published on:
15 Jan 2026 08:14 pm
