जोधपुर

Rape & threating : डरा धमकाकर बलात्कार, पति को छोड़ने के लिए जान से मारने की धमकियां

- अश्लील फोटो लेकर ब्लैकमेलिंग

less than 1 minute read
Jun 15, 2024
rape & blackmailing

लोहावट.

फलोदी जिले के एक गांव में अश्लील फोटो वायरल करने का डर दिखाकर एक व्यक्ति ने महिला से बलात्कार किया। पति को छोड़कर शादी करने के लिए दबाव भी डाला गया।

पुलिस के अनुसार महिला ने गांव के एक युवक के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग करने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि चार माह पूर्व उसकी शादी हुई थी। शादी से तीन-चार दिन पहले आरोपी उसके घर गया, जहां चाकू दिखाकर डराया धमकाया। उसके होने वाले पति को जान से मारने की धमकियां दी गईं। आरोपी ने उसके साथ शादी करने का दबाव बनाया। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने उसका फोटो अश्लील बनाकर उसके साथ कई बार बलात्कार व देह शोषण किया है। वह उसके अश्लील फोटो को वायरल करने के लिए डरा व धमका रहा है। ऐसा न करने पर पति का अपहरण कर जान से मारने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

घरवाले गांव गए, पीछे 11 तोला सोना व 30 तोला चांदी चोरी

बनाड़ थानान्तर्गत नांदड़ी के महावीर नगर स्थित सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने 11 तोला सोना, 30 तोला चांदी व हजारों रुपए चुरा लिए।पुलिस के अनुसार मूलत: बोरूंदा थानान्तर्गत् घोड़ावट हाल नांदड़ी के महावीर नगर निवासी गोपालदान पुत्र सांवलदान चारण गत 12 जून को गांव गया था। पीछे मकान में कोई नहीं था। वो तीन दिन बाद गांव से लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। 11 तोला सोना व 30 तोला चांदी के विभिन्न आभूषण व 70 हजार रुपए गायब थे।

Published on:
15 Jun 2024 11:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर