जोधपुर

RAS प्रियंका बिश्नोई का निधन, जोधपुर कलेक्टर ने भजनलाल सरकार को भेजी ऐसी बड़ी रिपोर्ट, देखें VIDEO

Priyanka Bishnoi Death: सहायक कलेक्टर प्रियंका बिश्नोई की मौत से जुड़े मामले में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया की कमेटी की रिपोर्ट को राज्य सरकार को भेजा गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2024, 2:56 PM IST
Feature image

Priyanka Bishnoi Death: आरएएस अधिकारी प्रियंका बिश्नोई का 13 दिन चले इलाज के बाद बुधवार देर रात अहमदाबाद के हॉस्पिटल में निधन हो गया। दरअसल कुछ दिन पहले ही उनका जोधपुर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था, लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई थी। परिवार वाले उन्हें अहमदाबाद ले गए थे। परिवार ने जोधपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

वहीं आरएएस अधिकारी प्रियंका बिश्नोई की मौत से जुड़े मामले में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया की कमेटी की रिपोर्ट को राज्य सरकार को भेजा गया है। राज्य सरकार को इस पूरे मामले को लेकर आगे की जांच के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। मामला गंभीर होने के कारण रिपोर्ट और हर पहलू से राजस्थान सरकार को अवगत कराया गया है।

इससे पहले कलक्टर गौरव अग्रवाल ने आरएएस प्रियंका बिश्नोई के इलाज में लापरवाही की शिकायत पर जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की थी। मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. भारती सारस्वत ने बताया कि कमेटी ने गुरुवार शाम को रिपोर्ट कलक्ट्रेट कार्यालय की गोपनीय शाखा में सौंप दी है। कमेटी में डॉ. रंजना देसाई, डॉ. इंदू थानवी, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. शुभकरण खींचड़ व डॉ. नवीन पालीवाल को शामिल किया गया था।

Updated on:
20 Sep 2024, 2:56 PM IST
Published on: