जोधपुर

जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव : निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने रचा इतिहास, 1294 मतों से दर्ज की जीत

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों के परिणाम इस बार खासे मजेदार रहे। इस साल निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्रसिंह भाटी ने इतिहास रचते हुए अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

less than 1 minute read
ravindra singh bhati won jnvu student union elections latest news
जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव : निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने रचा इतिहास, 1294 मतों से दर्ज की जीत

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों के परिणाम इस बार खासे मजेदार रहे। इस साल निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्रसिंह भाटी ने इतिहास रचते हुए अध्यक्ष पद अपने नाम किया। अब तक विभिन्न छात्रसंघ संगठनों की ओर से चुने गए प्रत्याशी ही जीत दर्ज करवाते आए हैं। इस साल निर्दलीय प्रत्याशी ने अपने दम पर जीत दर्ज कर सभी अन्य प्रत्याशियों के चारों खाने चित्त कर दिए हैं। आखिरी राउंड के पणिामों में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्रसिंह भाटी 1294 वोटों से जीते हैं।

इतने मिले हैं वोट

अजय सिंह -774
हनुमान तरड़ -3868
मनोज परमार -68
रविंद्रसिंह भाटी -4612
सुधीर बिश्नोई -80
त्रिवेंद्रपाल सिंह -2236
नोटा -48
खारिज -314

इस बार हुई रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग
इस बार छात्र-छात्राओं ने रिकॉर्ड तोड़ 56.64 प्रतिशत मतदान किया जो पिछले साल से दस प्रतिशत से भी अधिक है। कुल 20 हजार 155 विद्यार्थियों में से 11 हजार 415 ने वोट डाले। शाम तक नतीजे चुनावों के नतीजे आने की उम्मीद है। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के बाद 2010 में फिर से शुरू हुए छात्रसंघ चुनाव में संभवत: यह सबसे अधिक वोटिंग है। सर्वाधिक मतदान एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 75 प्रतिशत हुआ। विवि के पुराना परिसर, नया परिसर, कमला नेहरु कॉलेज और एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 40 मतदान केंद्र बनाए गए, जहां लंबी लाइनें लगी।

Published on:
28 Aug 2019 07:39 pm