3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की महिला इन्फ्लुएंसर ने की जान देने की कोशिश, सोशल मीडिया किया था भावुक पोस्ट, MDM अस्पताल में भर्ती

जोधपुर में सोशल मीडिया पर कथित ट्रोलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक महिला इन्फ्लुएंसर ने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

2 min read
Google source verification
Influencer Anita Bishnoi

अनीता बिश्नोई। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

जोधपुर। सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रोलिंग और कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक महिला इन्फ्लुएंसर ने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी निवासी अनिता बिश्नोई सोशल मीडिया पर सक्रिय इन्फ्लुएंसर हैं। बुधवार सुबह उन्होंने कथित रूप से घर में रखा विषाक्त पदार्थ पी लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया।

यह वीडियो भी देखें

बताया जा रहा है कि इस कदम से कुछ घंटे पहले अनिता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि “आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।” पोस्ट सामने आने के बाद परिवार के लोग चिंतित हो गए थे। अनिता के पति दीनाराम ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से उनकी पत्नी को सोशल मीडिया पर लगातार निशाना बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अनिता राजस्थान की संस्कृति, सामाजिक विषयों और जागरूकता से जुड़े वीडियो बनाती हैं। हाल ही में महिलाओं की वेशभूषा को लेकर बनाए गए एक वीडियो के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा था।

पति ने लगाए आरोप

पति का कहना है कि कुछ लोग सोशल मीडिया और वॉट्सएप के माध्यम से उनकी पत्नी को बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने का प्रयास कर रहे थे। घटना के समय दीनाराम घर पर नहीं थे। एक परिचित से सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिलने पर वे तुरंत घर पहुंचे, जहां अनिता की हालत बिगड़ी हुई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है और परिजन उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले सीकर में यूट्यूबर मां ने अपने चार बच्चों को विषाक्त पदार्थ देकर मार दिया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी। माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी और अन्य कारणों के चलते उसने बच्चों की हत्या कर सुसाइड कर लिया था। उनकी रोटियों में विषाक्त पदार्थ मिलाया और फिर खुद ने भी जान दे दी। उसके यूट्यूब पेज पर करीब एक हजार लोग जुड़े हुए हैं और फेसबुक पर दोस्तों की संख्या करीब सात हजार है।