13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anita Bishnoi: सोशल मीडिया पर 20 लाख फॉलोवर्स, जानिए कौन हैं इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई, जिसने की सुसाइड की कोशिश

विषाक्त पदार्थ खाने से पहले महिला इन्फ्लूएंसर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की थी। पोस्ट के बाद परिजनों ने उन्हें घर में अचेत अवस्था में पाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

2 min read
Google source verification
Anita Bishnoi

Anita Bishnoi - File PIC

जोधपुर। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स के बीच लोकप्रिय महिला इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई के विषाक्त पदार्थ खाने की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। ऑनलाइन ट्रोलिंग और कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने अपने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार अनिता बिश्नोई सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। फेसबुक पर उनके करीब 13 लाख और इंस्टाग्राम पर 6 लाख 45 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

यह वीडियो भी देखें

राजस्थान की संस्कृति, लोक परंपराओं, सामाजिक विषयों और जागरूकता से जुड़े उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहे हैं। उनकी पहचान एक लोकप्रिय महिला इन्फ्लूएंसर के रूप में थी। घटना से पहले अनिता ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि एक औरत की सबसे बड़ी पूंजी उसकी इज्जत होती है और जब कुछ लोग उसी के पीछे पड़ जाएं तो उसे क्या कदम उठाना चाहिए।

यूजर्स ने लिखा- हिम्मत मत हारना

उन्होंने अपने फॉलोअर्स से इस सवाल का जवाब भी मांगा था। इस पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने और किसी भी तरह का गलत कदम नहीं उठाने की सलाह दी थी। एक यूजर ने लिखा कि मेरी बहन, ऐसा कोई कदम मत उठाना। आपका यह भाई आपके साथ खड़ा है। जहां जरूरत पड़े, मुझे याद कर लेना, लेकिन हिम्मत मत हारना। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि जीवन में सुख-दुख आते रहते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि इंसान हार मान ले। जिंदगी की जंग जीतने का नाम ही जीवन है।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि दुनिया में कुछ लोग बिना सच्चाई जाने दूसरों पर उंगली उठाते हैं, लेकिन किसी के शब्द आपकी पहचान तय नहीं कर सकते। आपका चरित्र, आपके संस्कार और आपके कर्म ही आपकी असली पहचान हैं। झूठे आरोपों और ट्रोलिंग से घबराइए मत। समय हमेशा सच का साथ देता है। आप मजबूत रहें, आत्मविश्वास बनाए रखें और उन लोगों की बातों पर ध्यान न दें जो केवल दूसरों को नीचा दिखाने में खुशी ढूंढते हैं। कई अन्य लोगों ने भी जीवन को अनमोल बताते हुए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

तनाव में थी अनिता बिश्नोई

परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से अनिता सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और जमीनी विवाद के कारण तनाव में थीं। बताया जा रहा है कि महिलाओं की वेशभूषा और सामाजिक मुद्दों पर बनाए गए कुछ वीडियो के बाद उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा था। घटना के वक्त उनके पति घर पर मौजूद नहीं थे। परिजनों ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया था। फिलहाल पुलिस और परिजन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। अनिता मूल रूप से जैसलमेर जिले के लाठी गांव की निवासी हैं ।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग