जोधपुर

Weather Alert: राजस्थान के इस शहर में 10 साल में दूसरी बार रेकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद IMD का नया अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Alert: मानसून जाने के बाद पहली बार भीगा जोधपुर शहर, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला, आज भी असर रहने की संभावना

2 min read
Oct 09, 2024

Rajasthan Weather Alert: मानसून जाने के बाद जोधपुर में पहली बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसके असर से जोधपुर में तेज हवाओं के साथ मेघ बरसे। झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बहने लग गया। घरों से पनाळे भी चली। मौसम विभाग ने 24 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की।

बरसात की तीव्रता रातानाडा, एयरफोर्स और झालामण्ड क्षेत्र में अधिक थी। सामान्यत: अक्टूबर महीने में बारिश बहुत कम होती है। ऐसे में बीते दस साल में यह दूसरा मौका है जब अक्टूबर में एक साथ करीब एक इंच पानी बरस गया। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ हालांकि कमजोर है, फिर भी इसका असर बुधवार को भी रहेगा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में इक्का-दुक्का स्थान पर ही बारिश हुई है। सूर्यनगरी में बीती रात 1.30 बजे से मौसम पलटा। तेज हवा चलने लगी और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश पूरे शहर में हुई, लेकिन इसकी तीव्रता सभी स्थानों पर अलग अलग थी।

10 साल में से 6 साल सूखा

सामान्यत: मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर में बारिश नहीं के बराबर होती है। बीते दस साल की बात करें तो दस में से छह साल तो ऐसे है, जिसमें सूखा ही गुजरा। केवल 2020 में एक ही दिन में एक इंच के लगभग बारिश हुई थी।

पारा लुढ़का

बरसात के कारण मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान लुढ़कर 23.1 डिग्री पर आ गया। हालांकि फिर भी यह सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री अधिक था। लम्बे अरसे बाद रात का पारा 23 डिग्री के पास रिकॉर्ड किया गया। दिन में आसमां लगभग साफ था और धूप भी निकल आई। इससे अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में उमस महसूस हुई।

Also Read
View All

अगली खबर