25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vande Bharat Sleeper Train: रेल यात्रियों के लिए खबर, राजस्थान में यहां चलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन!

Sleeper Vande Bharat Train: इस श्रेणी की पहली ट्रेन दिल्ली या मुम्बई के बीच चलाई जा सकती है व इसका किराया राजधानी एक्सप्रेस सरीखी ट्रेनों से 15-20 प्रतिशत अधिक हो सकता है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 22 Oct 2024, 2:14 PM IST

Sleeper Vande Bharat Train

Sleeper Vande Bharat Train: रेलवे ने देशभर में चल रही सेमी हाई स्पीड वन्दे भारत ट्रेनों में नवाचार का एक और कदम बढ़ाया है। आगामी समय में देशभर में स्लीपर (शयनयान) वन्दे भारत चलेगी। इसकी सौगात जोधपुरवासियों को भी मिल सकती है। रेलवे सूत्रों के अनुसार नए साल में यानि जनवरी 2025 में इस ट्रेन का संचालन शुरू किया जा सकता है।

इस श्रेणी की पहली ट्रेन दिल्ली या मुम्बई के बीच चलाई जा सकती है व इसका किराया राजधानी एक्सप्रेस सरीखी ट्रेनों से 15-20 प्रतिशत अधिक हो सकता है। यह ट्रेन वातानुकूलित होगी। वर्तमान में देशभर में वन्दे भारत चेयरकार ट्रेनों का ही संचालन हो रहा है। स्लीपर वन्दे भारत के कोच भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के बेंगलूरु स्थित कारखाने में तैयार किए जा रहे हैं।

यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

स्लीपर वन्दे भारत में यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेन में चढ़ने के लिए आरामदायक सीढ़ियां, ऑटोमैटिक डोर, वैक्यूम टॉयलेट्स, इंटरकम्युनिकेशन डोर, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम आदि सुविधाएं होंगी।

जोधपुर में चल रही एक वन्दे भारत

वर्तमान में जोधपुर से साबरमती के बीच एक वन्दे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जोधपुर से साबरमती के बीच पहली सेमी हाई स्पीड वन्दे भारत एक्सप्रेस 9 जुलाई 2023 को चली थी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस में कम यात्रीभार के चलते रेलवे ने इस ट्रेन के तीन फेरे कम कर सप्ताह में तीन दिन जोधपुर-जयपुर रूट पर आगरा के लिए चलाने के संकेत दिए हैं।

स्लीपर वन्दे भारत कहां से-कहां तक तथा कब चलाई जाएगी, इसका निर्णय रेलवे बोर्ड ही करेगा। इसकी अभी तक कोई अधिकृत जानकारी नहीं है।

  • कैप्टन शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर

यह भी पढ़ें- SI Paper Leak: तस्कर के बेटा-बेटी पकड़े जाने के बाद पुलिस महकमे में खलबली, 60 से ज्यादा थानेदारों ने ली छुट्टी