जोधपुर

अब आपको भी मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, राजस्थान सरकार कर रही है 78 हजार की मदद

PM Surya Ghar free electricity scheme : इस योजना के तहत सरकार सौर उर्जा पर आधारित घरों को बनाने और उन्हे उर्जा संचार तकनीको से लैस करने के लिए अनुदान प्रदान करती है।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2024, 10:32 AM IST
pm_surya_ghar_free_electricity_scheme.jpg

PM Surya Ghar free electricity scheme : डिस्कॉम की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को पंजीकरण करने के लिए कार्य योजना बनाकर बेहतर क्रियान्वयन की कवायद शुरू हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई हैं। योजना का लाभ अधिक से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को मिले, इसके लिए डिस्कॉम के अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं और इन लक्ष्यों की पूर्ति के लिए निर्देश दिए।

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए निर्देश
प्रबंध निदेशक जोधपुर डिस्कॉम जोधपुर ओपी कसेरा ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए फील्ड अधिकारियों को योजना के वृहद प्रचार-प्रसार करने एवं उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जोडऩे के निर्देश दिए। उपखंड क्षेत्र को अधिकाधिक सौर कनेक्शन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।

क्या है पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
सहायक अभियंता ने बताया कि भारत सरकार की ओर से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा हैं। इसके तहत उर्जा संचार के क्षेत्र में सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई हैं। इस योजना के तहत सरकार सौर उर्जा पर आधारित घरों को बनाने और उन्हे उर्जा संचार तकनीको से लैस करने के लिए अनुदान प्रदान करती है।

1 से 2 किलोवॉट तक का कनेक्शन पर 30 से 60 हजार की, 3 किलोवॉट तक के कनेक्शन के लिए 78 हजार रूपए की सब्सिडी और 3 किलोवॉट से अधिक का सोलर कनेक्शन पर भी 78 हजार की ही सब्सिडी भारत सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को दी जाएगी। साथ ही पूरी राशि का ऋण भी विभिन्न कंपनियों की ओर से दिया जाएगा जिसके तहत सुगम किश्तो में उपभोक्ता इस राशि को जमा कर सकता हैं। इसके तहत विभिन्न केंद्रों पर पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।

Published on: