8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी देंगे आज राजस्थान को तोहफा, 24 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

PM Modi Give Gift Rajasthan : पीएम नरेंद्र मोदी आज सांगानेर समेत 24 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।सांगानेर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसद, मेयर शामिल होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Feb 2024, 7:03 AM IST

pm_modi.jpg

PM Modi

pm modi Give Gift Rajasthan : पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को सांगानेर समेत उत्तर पश्चिम रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इनमें राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशन शामिल है। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेगे। जबकि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी सांगानेर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुबह 10.30 बजे आयोजित होने कार्यक्रम में पीएम मोदी देशभर में एकसाथ 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 1600 रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे अंडरपास का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें राजस्थान के 112 आरओबी-आरयूबी शामिल है। उन्होंने बताया कि जहां जहां सौगात मिल रही है। वहां पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें - Good News : उदयपुर से संचालित ट्रेनों में हाथोंहाथ मिल रहे हैं कंफर्म तत्काल व आरएसी टिकट

यह भी पढ़ें - 12वीं की परीक्षा पूर्व नया अपडेट, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने किया यह जरूरी काम