Indian Railway New Facility : उदयपुर से ट्रेन रवाना होने के बाद खाली सीटों पर आरएसी और करंट टिकट बुक करवाने वालों को सीट खाली होने पर टीटीई हाथोंहाथ कंफर्म टिकट उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं ट्रेन में खाली सीट की जानकारी अगले स्टेशन और रेलवे के एप पर भी अपडेट हो रही है। इससे वर्तमान स्थित का पता तुरंत चल रहा है। और तत्काल टिकट बुक करवाने वालों को भी सीट उपलब्ध हो रही है। यह सब टीटीई को उपलब्ध करवाई गई हेंड हेल्ड मशीनों की वजह से संभव हो रहा है। हाल ही उदयपुर के टीटीई को भी हेंड हेल्ड टर्मिनल मशीनें (एचएचटी) उपलब्ध करवाई गई है। ऐसे में यहां से करीब 21 ट्रेनों में जाने वाले 41 टीटीई इनका उपयोग करने लगे हैं।