8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12वीं की परीक्षा पूर्व नया अपडेट, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने किया यह जरूरी काम

RBSE Board New Update : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा 29 फरवरी को शुरू होने वाली है। 12वीं की परीक्षा पूर्व नया आया अपडेट। बोर्ड ने किया यह काम अब होगा सभी को आराम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Feb 2024, 10:49 AM IST

rajasthan_board_of_secondary_education.jpg

Rajasthan Board of Secondary Education

RBSE Board 12th Exam New Update : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को लेकर एक नया अपडेट आया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा 29 फरवरी से शुरू होगी। 12वीं कक्षा की परीक्षा से पूर्व बोर्ड ने यह काम शुरू कर दिया है। बोर्ड के इस कार्य के बाद परीक्षा आयोजन सम्बंधी किस भी समस्या का निदान आराम से हो सकेगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 29 फरवरी से शुरू होने वाली 12वीं की परीक्षा से पूर्व शनिवार से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह 4 अप्रेल तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। परीक्षा आयोजन संबंधी दिशा निर्देश या किसी तरह की गड़बड़ी व समस्या का निदान तत्काल करेगा। परीक्षा शुरू होने से लेकर खत्म होने तक प्रतिदिन की जानकारी भी कंट्रोल रूम पर उपलब्ध रहेगी। इधर, उच्च माध्यमिक/ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।



राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 29 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेंगी। बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बोर्ड प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। बोर्ड परीक्षाओं का समय सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें - RSRTC बड़ा फैसला, राजस्थान रोडवेज के आफिसों में प्लास्टिक बोतल पर लगा बैन



- परीक्षा में प्रश्न पत्र मिलने पर आपको निर्धारित स्थान पर ही अपना रोल नंबर लिखना अनिवार्य है।
- परीक्षा में जब पूरा पेपर खत्म हो जाए तो आंसर शीट में अंतिम लिखित प्रश्न के बाद ‘समाप्त’ शब्द लिखें।
- परीक्षा कक्ष में RBSE एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, इरेजर, शार्पनर, स्केल, सुई वाली घड़ी, पानी की पारदर्शी बोतल के अलावा कुछ नहीं होना चाहिए।
- अपनी आंसर शीट में सिर्फ निर्धारित स्थान पर ही अपना नाम या रोल नंबर लिखना है।
- परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना मना है।

यह भी पढ़ें - 10वीं-12वीं की परीक्षा पर आई बड़ी खबर, CBSE ने दिया तोहफा, अब जेईई-मेंस की तर्ज होंगी परीक्षाएं