जोधपुर

फ्लैट के लिए कतार में जोधपुर के रेजिडेंट्स, वंचित हुए तो करना पड़ेगा इंतजार

- 45 फ्लैट के लिए कतार में 90 रेजिडेंट्स
2 min read
Jodhpur,medical students,jodhpur news,SN Medical College,Jodhpur Hindi news,jodhpur latest news,MGH Hospital,
फ्लैट के लिए कतार में जोधपुर के रेजिडेंट्स, वंचित हुए तो करना पड़ेगा इंतजार

- मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हॉल में सोमवार को होगी काउंसलिंग

- रैंक के आधार पर मिलेंगे फ्लैट


जोधपुर. डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों को फ्लैट आवंटित करने के लिए सोमवार को कॉलेज के लेक्चर हॉल काउंसलिंग होगी। यह वह फ्लैट हैं जो इनमें रहने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों की पीजी पूरी होने के बाद खाली होने वाले हैं। 45 फ्लैट के लिए 90 रेजिडेंट डॉक्टरों ने आवेदन किया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने खाली होने वाले फ्लैट्स की लिस्टिंग कर ली है। इन्हें मैरिट के आधार पर आवंटित किया जाएगा।

लेना पड़ेगा किराए का मकान

काउंसलिंग में वंचित रहने वाले रेजिडेंट्स को कॉलेज से दूर किराए का मकान लेना पड़ेगा। इससे उनकी कॉल और ड्यूटी प्रभावित होगी। हॉस्टल में फ्लैट से वंचित कई रेजिडेंट्स हर साल मकान किराए पर 80 हजार से एक लाख रुपए तक खर्च कर रहे हैं।

तब तक यूं ही रहेगी परेशानी
छह मंजिला हॉस्टल में अभी तीन मंजिल में ही फ्लैट का निर्माण पूरा हो पाया है। जब तक बाकी तीन मंजिल के फ्लैट का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक पीजी कर रहे डॉक्टरों को किराए के मकान में रहना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक साल पहले आनन फानन में मुख्यमंत्री से पीजी हॉस्टल का उद्घाटन करवा दिया। उस समय केवल तीन मंजिल पर ही काम पूरा हो पाया था। अब तीन मंजिल का काम एक साल से बंद है।

114 फ्लैट में फिनिशिंग का काम बाकी

छह मंजिला हॉस्टल के लिए सरकार ने पीडब्ल्यूडी को करीब 20 करोड़ 80 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया था। इसमें से 17 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से 216 फ्लैट बनने थे। तीन मंजिल का निर्माण होने के बाद 102 फ्लैट आवंटित कर दिए। शेष है। पीडब्ल्यूडी को शेष 114 फ्लैट का काम पूरा करने के लिए 3 करोड़ 43 लाख रुपए की दरकार है। हैरानी की बात यह है निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही कॉलेज प्रशासन ने इस इमारत को हैंडओवर कर लिया।

लिस्टिंग कर ली, मैरिट के आधार पर देंगे
अभी सभी फ्लैट खाली नहीं हुए हैं, केवल लिस्टिंग की है। जैसे ही फ्लैट खाली होंगे, मैरिट के आधार पर रेजिडेंट्स को आवंटित कर दिए जाएंगे।
डॉ. विकास राजपुरोहित, चीफ वार्ड, पीजी हॉस्टल

Published on:
24 Jun 2018 03:47 pm