जोधपुर

जैसलमेर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दो जातरुओं की मौत, 5 घायल

जैसलमेर हाइवे पर अरना झरना व 12 मील के बीच तेज रफ्तार व लापरवाही से आई बोलेरो पिकअप की सामने से आई एक अन्य बोलेरो पिकअप से भिड़ंत हो गई
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2023, 1:36 PM IST
jaisalmer_highway_accident.jpg

जोधपुर। जैसलमेर हाइवे पर अरना झरना व 12 मील के बीच तेज रफ्तार व लापरवाही से आई बोलेरो पिकअप की सामने से आई एक अन्य बोलेरो पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में दो जातरुओं की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जाती है।


राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि एक बोलेरो पिकअप रामदेवरा से जोधपुर आ रही थी। 12 मील से निकलने के बाद देर रात अरना झरना से पहले निर्माणाधीन हाइवे के पास पहुंचे। तभी सामने से आई एक अन्य बोलेरो पिकअप की टक्कर हो गई। रामदेवरा से आ रही पिकअप की ट्रॉली में सो रहे जातरू चपेट में आ गए। जालोर जिले में भाद्रार्जुन थानान्तर्गत रेवड़ा कला निवासी रमेश (31) पुत्र नारायण लाल पटेल और पाली में खेड़ा की ढाणी निवासी तेजाराम (36) पुत्र टीकमराम पटेल की मौत हो गई।

पांच घायल, एक की हालत गंभीर
एएसआई पाबूदान सिंह ने बताया कि हादसे में दयालपुरा निवासी ओमप्रकाश उर्फ ओमाराम पुत्र हनुमानराम पटेल, पाली में खोडिया बालाजी निवासी भागीरथ पुत्र मोडाराम पटेल, खेड़ा की ढाणी निवासी सोहन पुत्र गोपाराम पटेल, पाली निवासी मांगीलाल कुमावत व विक्रम लोहार घायल हो गए। ओमप्रकाश की हालत गंभीर बताई जाती है। वह एम्स में भर्ती है, जबकि भागीरथ व सोहन मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य दो की उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Published on: