5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Monsoon Alert: झूम कर लौटा मानसून, आज 18 जिलों में होगी झमाझम बारिश, बड़ा अलर्ट जारी

राजस्थान में एक बार फिर मानसून की वापसी हो चुकी है। इसके साथ ही कई जिलों में बरसात का दौर शुरु हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 6 Sep 2023, 10:21 AM IST

imd_heavy_rain_alert01.jpg

जोधपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून की वापसी हो चुकी है। इसके साथ ही कई जिलों में बरसात का दौर शुरु हो चुका है। मौसम विभाग ने भी आज 18 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 7, 8 और 9 सितंबर को जोधपुर और बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- खेती कर रहा था किसान, तभी मधुमख्खियों के झुंड ने कर दिया हमला, अस्पताल में हुई मौत

वहीं आज की बात करें तो मौसम विभाग ने अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डुंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर, टोंक और उदयपुर में आज मेघगर्जन और वज्रपात होने की संभावना जताई है। वहीं भीलवाड़ा में सवा माह के इंतजार के बाद गुरुवार रात बारिश हुई। उमस और गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मामूली राहत मिली। मौसम में रात दस बजे बाद बदलाव हुआ। पहले दस मिनट और उसके बाद देर रात तक रिमझिम होती रही। अभी जिले में पारा 36 पार चल रहा है। दिन में धूप अखर रही है। ऐसे में लोगों को बादलों के बरसने का इंतजार था। हालांकि देर रात तक तेज बरसात का इंतजार होता रहा। वहीं सोजत कस्बे में मंगलवार दिनभर तपिश व उमस के बाद देर रात अचानक बादल गरजना के साथ करीब बीस मिनट तक तेज बारिश हुई। बारिश से सड़कों पर पानी तेजी से बहा। इस दौरान सम्पूर्ण शहर में बिजली गुल हो गई। रात भर बिजली की लुक्का छिपी जारी रही।

यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Update: बंगाल की खाड़ी में बना ऐसा तंत्र, थोड़ी देर में ही होने वाली है झमाझम बारिश, बड़ा अलर्ट जारी

वहीं भरतपुर शहर सहित जिलेभर में मंगलवार को पुन: मानसून सक्रिय हुआ और झमाझम बारिश के चलते तेज धूप व गर्मी से राहत मिली है। दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच शाम को बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। शाम करीब 5.30 बजे शुरू हुई बारिश तेज व रुक-रुककर करीब एक घंटे तक जारी है। जिसके चलते पिछले दिनों से जारी गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। बारिश के चलते पिछले चार पांच दिनों से जारी अधिकतम तापमान 38 से गिरकर 35 पर पहुंच गया है।