जोधपुर

क्राइम फाइल : ट्रक की टक्कर से मां-बेटी घायल, श्रमिक की मौत और इन हादसों-वारदातों ने बढ़ाई जोधपुर की मुश्किलें

एक श्रमिक की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

2 min read
road accidents in jodhpur, man dies in jodhpur, theft in jodhpur, kidnapping in jodhpur, crime news of jodhpur, jodhpur news

ट्रक ने आगे चल ही मोपेड को टक्कर मारी, मां-बेटी घायल


vikas choudhary/जोधपुर. रिक्तेश्वर भैरूजी चौराहे के पास मल्टीलेवल आरओबी के नीचे बुधवार देर रात एक ट्रक ने आगे चल रही मोपेड को चपेट में ले लिया और पास ही दीवार में जा घुसे। मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती मोपेड सवार मां की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार डिफेंस लैब रोड पर नेहरू कॉलोनी निवासी नीतू सिंह (30) पुत्री चन्द्र सिंह अपनी पुत्री शानू राठौड़ के साथ देर रात साढ़े दस बजे मोपेड पर भैरूजी सर्किल से रेजिडेंसी रोड की तरफ जा रही थी। पीछे-पीछे एक ट्रक आ रहा था। चौराहे के पास पहुंचने पर ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए मोपेड को टक्कर मार दी। जिससे मोपेड पास ही दीवार में जा घुसी। दीवार के साथ मोपेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार व मोपेड के बीच मां-बेटी फंस गईं। दोनों को मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां नीतू सिंह की हालत गम्भीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए हैं।
---------

ये भी पढ़ें

‘धींगा गवर’! लड़की करे कुंवारे लड़के की पिटाई, तो घर में बजे शहनाई, देखें आकर्षक तस्वीरें

सीवरेज के हौद में उतरे युवक की संदिग्ध हालात में मौत


रातानाडा थानान्तर्गत शिकारगढ़ आर्मी क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान हौद में उतरे एक श्रमिक की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सीवरेज लाइन बिछाने वाली कम्पनी के खिलाफ लापरवाही बरतने से मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार शिकारगढ़ आर्मी क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जो पंजाब में मोहाली की कम्पनी हाइड्रो ट्रैक पर्यावरण लिमिटेड के पास है। कम्पनी के लिए कार्य करने वाला मूलत: नीम का थाना हाल शिकारगढ़ मिनी मार्केट निवासी महेन्द्र कुमार (24) पुत्र शिव कुमार अग्रवाल सीवरेज के एक हौद में उतरा। तभी उसकी तबीयत खराब हो गई। वह हौद में ही मूर्छित हो गया। साथी श्रमिकों ने उसे बाहर निकाला और महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अस्पताल पहुंची और शव मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पिता शिव कुमार प्रभातीलाल ने कम्पनी के खिलाफ लापरवाही बरतने से मौत का मामला दर्ज कराया है। शव का संभतव: गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा।
---------

दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी


मण्डोर थानान्तर्गत मघजी की घाटी स्थित सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चुरा लिया। मण्डोर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मूलत: भोजासर हाल मघजी की घाटी निवासी मालाराम पुत्र हरलाल विश्नोई मंगलवार सुबह मजदूरी करने घर से बाहर गया। पीछे घर पर कोई नहीं था। शाम को वह घर लौटा तो ताले टूटे हुए थे। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। लाहे के बक्सों के भी ताले टूटे हुए थे। बक्सों में रखे सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान गायब था।

ये भी पढ़ें

सेना भर्ती के पहले दिन पहुंचे 5 हजार अभ्यर्थी
Published on:
05 Apr 2018 08:35 am
Also Read
View All