जोधपुर

RPL T-20: जैकलीन और कनिका मचाएंगी धमाल, फिर आमने-सामने भिड़ेंगी ये 2 टीमें

आरपीएल का पहला मैच रविवार रात 8 बजे से जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स के बीच खेला जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Aug 2023, 9:55 AM IST
jacqueline_fernandez.jpg

जोधपुर। प्रदेश में पहली बार होने वाले राजस्थान प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग रविवार शाम को बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में की जाएगी। ग्रांड ओपनिंग सेरेमनी में राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी व आरपीएल के ब्रांड अबेंसेडर कपिल देव मौजूद रहेंगे। इस मौके पर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और गायिका कनिका कपूर परफोर्मेंस देंगी। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने शनिवार को आरसीए के पदाधिकारियों, जोधपुर जिला क्रिकेट संघ और लीग के लिए गठित कमेटियों और तमाम अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। लीग का समापन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।


पहला मैच आज, पूर्व संध्या पर दोनों टीमों ने की प्रेक्टिस
आरपीएल का पहला मैच रविवार रात 8 बजे से जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स के बीच खेला जाएगा। मैच की पूर्व संध्या पर शनिवार को जयपुर इंडियंस और जोधपुर सनराइजर्स की दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया।


समापन 10 सितम्बर को
12 दिन तक चलने वाले राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 6 टीमें खेलेगी, जिनमें जयपुर इंडियंस, जोधपुर सनराइजर्स, भीलवाड़ा बुल्स, कोटा चैलेंजर्स, उदयपुर लेक सिटी, सीकर शेखावाटी शोल्डर भाग ले रही हैं राजस्थान प्रीमियर लीग में कुल 19 मैच होंगे, जिसमें 9 मैच जोधपुर के बरकतुल्ला खान स्टेडियम में खेले जाएंगे, बाकी 10 मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। समापन समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 10 सितम्बर को होगा।

Published on: