जोधपुर

बिना ट्रायल बांट दिए साढ़े ग्यारह हजार लाइसेंस

परिवहन विभाग बिना ट्रायल लिए ही आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर रहा है

2 min read
latest news,News in Hindi,jodhpur news,exclusive news,

परिवहन विभाग बिना ट्रायल लिए ही आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर रहा है। जब से परिवहन विभाग में नए भवन का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, तब से परिवहन निरीक्षकों ने ट्रैक पर ट्रायल लेना ही बंद कर दिया है। हालत यह है कि आवेदकों को बिना वाहन चलाकर दिखाए ही आसानी से लाइसेंस जारी हो रहे हैं।

दरअसल, पिछले साल अक्टूबर में परिवहन विभाग में खुदाई का काम शुरू हुआ। ठेकेदार ने जमीन में से मिट्टी निकाल ट्रैक पर डाल दी। शेष आधा ट्रायल ट्रेक विभाग की सीज बसों ने रोक लिया। तब से ट्रायल बंद है। पिछले पांच महीनों से परिवहन निरीक्षकों ने ट्रायल ही नहीं ली, जबकि बगैर ट्रायल के लाइसेंस जारी नहीं किया जा सकता।

पत्रिका टीम ने जब पड़ताल की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। जहां पर बैठकर परिवहन निरीक्षक ट्रायल लेते थे, वहां पर पेड़ के नीचे बैठा एक्स फौजी रजिस्टर में स्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए आए आवेदकों और एजेंटों के नाम की एंट्री कर रहा था। हैरानी की बात तो यह है कि आखिर रेत से भरे ट्रैक पर ट्रायल होती भी है या नहीं या फिर कम जगह में कैसे हो रही है?

अधिकारियों का दावा-

होती है ट्रायल बिना ट्रायल लिए ही जारी हो रहे स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों का दावा कुछ और ही है। उनका कहना है कि आवेदकों को लाइसेंस से पहले ट्रायल देना जरूरी होता है और कोई भी निरीक्षक बिना इसके लाइसेंस जारी नहीं करता।

सच्चाई : कोई नजर नहीं आया ट्रायल देता सच्चाई तो यह है कि बिना ट्रायल लिए ही लगातार लाइसेंस जारी हो रहे हैं। इसकी पड़ताल के लिए पत्रिका टीम कई घंटों तक मौके पर ही रही, इस दौरान न तो कोई आवेदनकर्ता ट्रायल देता दिखा और न ही कोई निरीक्षक ट्रायल लेता हुआ। वहीं परिवहन विभाग के ट्रायल ट्रैक से रोड साइन ही गायब है। जबकि बिना रोड साइन के ट्रायल का कोई मतलब ही नहीं है।

डीटीओ और निरीक्षक ही देखते हैं काम

लाइसेंस का काम डीटीओ और निरीक्षक ही देखते हैं। एेसा नहीं हो सकता कि ट्रायल नहीं होती हो। हां, ट्रायल ट्रैक पर निर्माण सामग्री जरूर बिखरी है। फिर भी इतनी जगह तो है, जिसमें इंस्पेक्टर ट्रायल ले सके। कार्यालय में निर्माण कार्य भी चल रहा है। एेसी विकट परिस्थितियों में भी काम तो हो ही रहा है। फतेह मोहम्मद खान, आरटीओ

ड्राइविंग लाइसेंस की स्थिति

अक्टूबर- २८९९

नवंबर - २८३५

दिसंबर - २९४६

जनवरी - २७८९

(नोट : परिवहन विभाग की ओर से जारी स्थायी लाइसेंस के आंकड़े जनवरी माह तक के है)

Published on:
06 Mar 2018 08:37 pm
Also Read
View All
Anita Bishnoi: इन्फ्लूएंसर अनिता बिश्नोई को जोधपुर के अस्पताल से मिली छुट्टी, जानिए घर आकर क्या बोलीं

Rajasthan: मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के पैरों में गिरकर रोने लगी नर्स, बोली- ‘बहुत परेशान हूं, प्लीज ट्रांसफर करवा दीजिए’

जोधपुर में चिकित्सा मंत्री बोले : सरकारी अस्पतालों में आते हैं सबसे ज्यादा क्रिटिकल केस, हर मरीज को बचाना संभव नहीं

Jodhpur: मारपीट के बाद सिर में मारी गोली, विक्की फाइटर की मौत, मर्डर केस में कंडारा गैंग का कनेक्शन आया सामने

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई को जल्द मिलने वाली है अस्पताल से छुट्टी, जानिए सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स