जोधपुर

राजस्थान में यहां मिला सड़क किनारे तोप का गोला, मच गई सनसनी, अब सेना संभालेगी मोर्चा

जोधपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के बम निरोधक दस्ते ने जांच की, सेना को सूचित कर पुलिस ने मौके पर ही सुरक्षा घेरे में लिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2025, 7:13 PM IST
Cannon ball
जोधपुर में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला तोप का गोला। फोटो- पत्रिका

राजस्थान के जोधपुर के बासनी थानान्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र में सरस डेयरी के सामने सड़क किनारे झाड़ियों में बुधवार को जंग लगा तोप का गोला मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस व एयरपोर्ट अथॉरिटी का बम निरोधक दस्ता बीडीएस मौके पर पहुंचा। सेना को सूचित कर पुलिस ने तोप के गोले को मौके पर ही सुरक्षा घेरे में रखवाया।

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि डेयरी प्लांट के सामने सड़क किनारे सुबह जंग लगा बमनुमा पदार्थ मिलने की सूचना मिली। इससे आस-पास के लोग जमा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर बरसों पुराना जंग लगा तोप के गोलेनुमा वस्तु मिली। जो करीब डेढ़-दो फुट लम्बा है। पुलिस ने सेना को सूचित किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के बम निरोधक दस्ते के साथ सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। खोजी श्वान से आस-पास जांच करवाई गई।

यह वीडियो भी देखें

जांच में होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि जंग लगा गोला काफी बरस पुराना प्रतीत हो रहा है। जो संभवत: तोप का गोला है। जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि गोले में बारूद है या सिर्फ खोल। इसे यहां किसने फेंका इस बारे में स्पष्ट होगा।

सेना करेगी गोले का निस्तारण

चूंकि तोप का गोला सेना का है, इसलिए पुलिस ने तोप के गोले के संबंध में सेना को सूचना दी। बाद में पत्र लिखकर गोले की जांच व निस्तारण करने के बारे अधिकृत रूप से सूचित किया। सेना के पहुंचने तक पुलिस ने गोला मिलने वाले स्थल को सील करवा दिया गया।

Updated on:
18 Jun 2025, 7:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

Rajasthan : घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, आधी कीमत पर 794 फ्लैट्स बेचेगा आवासन मंडल