
जोधपुर।
काला हिरण शिकार मामले में शनिवार को सलमान खान को जमानत मिलने के बाद सलमान ने अपने फैंस को धन्यवाद किया। जमानत के 48 घंटे के बाद सलमान पहली बार सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए और उन्होने अपने फैंस और दोस्तों को ट्विटर के जरिए ट्वीट कर के शुक्रिया अदा किया।
सलमान ने जमानत के बाद सोमवार को करीब 5 बजे पहला ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा " मैं उन सब का शुक्रिया अदा करता हूं जो मुझसे प्यार करते हैं, मुझ पर भरोसा करते हैं, आप सभी लोगो के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।"
जमानत मिलने के बाद सलमान सीधे चार्टर प्लेन से मुंबई पहुंचे और उन्होंने घर के बहार मौजूद सभी फैंस का अभिवादन किया। साथ ही सलमान ने अपने फैंस को सोने का इशारा भी किया।
आपको बता दें कि सलमान खान को जोधपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने काला हिरण शिकार प्रकरण में पांच साल की सजा एवं दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके बाद सलमान ने डीजे कोर्ट में सजा स्थगन और जमानत के लिए अपील की है, जिस पर डीजे कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की थी। उन्हें शनिवार को 50 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई थी इसके बाद वह अपनी दोनों बहनो अर्पिता और अलवीरा के साथ मुंबई रवाना हो गए थे।
सलमान के चेहरे पर साफ़ दिखी थकान
जोधपुर के कांकाणी हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा होने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार को दो रातें जेल की चारदीवारी गुजारनी पड़ी। जिसके बाद सुल्तान को शनिवार दोपहर को जमानत मिली तो सलामन खान और सलामन के फैंस ने राहत की सांस ली। जेल से बाहर निकलने के बाद सलमान के चेहरे पर साफ़ थकान नज़र आ रही थी। बता दें कि 20 वर्ष पुराने काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान काे 50 हज़ार रुपए के मुचलके पर जमानत मिल गर्इ। जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रविन्द्र जोशी ने सुनाया यह फैसला।